Latest:
◆ # छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की पहल, बार्सिलोना में हुई व्यावसायिक चर्चा◆ संविधान दिवस पर मंत्रालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प◆ बस्तर की नब्ज पहचानने वाले IPS विवेकानंद सिन्हा, नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति के अहम सूत्रधार◆ आयुष्मान योजना के मरीजों के लिए बड़ा झटका! 112 इलाज पैकेज निजी अस्पतालों से बाहर करने की तैयारी, सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा आरक्षित◆ बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर कबड्डी खेलने उतरीं महिलाएं, ग्रामीणों में दिखा उत्साह◆ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र◆ राज्यपाल रमेन डेका ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं◆ कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद

संविधान दिवस पर मंत्रालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर:
संविधान दिवस पर मंत्रालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

रायपुर, 26 नवंबर: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य सचिव श्री विकासशील की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।

इस दौरान संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता, व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता जैसे मूलभूत मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

सामूहिक वाचन के दौरान सभी ने संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित संकल्प को दोहराते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने और नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

# छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की पहल, बार्सिलोना में हुई व्यावसायिक चर्चा
📖 इसे भी पढ़ें (Also Read)
# छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की पहल, बार्सिलोना में हुई व्यावसायिक चर्चा

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।

संबंधित खबरें (Similar News)
📲 भूमकाल समाचार के WhatsApp न्यूज़ अपडेट से जुड़ें
बस्तर और छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्ट सीधे अपने फोन पर पाएं।
💬 WhatsApp डेस्क से जुड़ें ↗