Latest:
◆ कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद◆ छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा◆ नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में जीता गोल्ड: तोमन कुमार को ₹51 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर:
कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद

रिटायर्ड कैप्टन की शिकायत पर शिमला पुलिस ने शुरू की जांच, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणियों पर उठे सवाल

शिमला। गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के मामले में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है।

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
📖 इसे भी पढ़ें (Also Read)
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 10 नवंबर को हुई, जब कंगना रनौत के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से गांधी परिवार को लेकर एक पोस्ट साझा की गई थी।

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय गांधी तथा राजीव गांधी की मौत को लेकर बेहद आपत्तिजनक और संकेतात्मक टिप्पणियां की गई हैं।

शिकायत में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ कहे जाने और उनकी तुलना एक पुरानी घटना से करते हुए तंज कसने पर भी आपत्ति जताई गई है। इसके अलावा पोस्ट में संजय गांधी के निधन के बाद मेनका गांधी के घर छोड़ने का भी उल्लेख किया गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां गांधी परिवार के सदस्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

संबंधित खबरें (Similar News)
📲 भूमकाल समाचार के WhatsApp न्यूज़ अपडेट से जुड़ें
बस्तर और छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्ट सीधे अपने फोन पर पाएं।
💬 WhatsApp डेस्क से जुड़ें ↗