Latest:
◆ राज्यपाल रमेन डेका ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं◆ कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद◆ छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा◆ नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में जीता गोल्ड: तोमन कुमार को ₹51 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर:
राज्यपाल रमेन डेका ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं
मुख्य बातें:

  • राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
  • राज्यपाल ने प्रदेश और देश के जनजातीय समुदायों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर, 15 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने रायपुर स्थित लोक भवन में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जनजातीय समाज की अस्मिता एवं अधिकारों के लिए उनके संघर्ष का स्मरण किया।

छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा
📖 इसे भी पढ़ें (Also Read)
छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा

बिरसा मुंडा की जयंती प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन देशभर में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, उनके संघर्ष और समाज के सांस्कृतिक योगदान को याद किया जाता है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें (Similar News)
📲 भूमकाल समाचार के WhatsApp न्यूज़ अपडेट से जुड़ें
बस्तर और छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्ट सीधे अपने फोन पर पाएं।
💬 WhatsApp डेस्क से जुड़ें ↗