Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार किसानों को 838 करोड़ का भुगतान◆ नक्सलवाद के बाद बस्तर की अर्थव्यवस्था बदलने की तैयारी, 5 लाख परिवारों को आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य◆ # छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की पहल, बार्सिलोना में हुई व्यावसायिक चर्चा◆ संविधान दिवस पर मंत्रालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प◆ बस्तर की नब्ज पहचानने वाले IPS विवेकानंद सिन्हा, नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति के अहम सूत्रधार◆ आयुष्मान योजना के मरीजों के लिए बड़ा झटका! 112 इलाज पैकेज निजी अस्पतालों से बाहर करने की तैयारी, सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा आरक्षित◆ बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर कबड्डी खेलने उतरीं महिलाएं, ग्रामीणों में दिखा उत्साह◆ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार किसानों को 838 करोड़ का भुगतान

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर:
छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार किसानों को 838 करोड़ का भुगतान

राजनांदगांव जिला धान खरीदी में प्रदेश में पहले स्थान पर, केदार कश्यप ने भंडारित धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में अब तक 1 लाख 11 हजार 629 किसानों से 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपये है। वहीं, 87 हजार 242 किसानों को अब तक 838 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

प्रदेश में इस वर्ष धान विक्रय के लिए कुल 28 लाख 6 हजार 802 किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीदी के लिए 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो तथा धान खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू बनी रहे।

नक्सलवाद के बाद बस्तर की अर्थव्यवस्था बदलने की तैयारी, 5 लाख परिवारों को आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य
📖 इसे भी पढ़ें (Also Read)
नक्सलवाद के बाद बस्तर की अर्थव्यवस्था बदलने की तैयारी, 5 लाख परिवारों को आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य

इस बीच सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और खरीदे जा चुके धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को टोकन और तौल व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

राजनांदगांव में सर्वाधिक खरीदी

जिलावार आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव 43,394.64 मीट्रिक टन धान खरीदी के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। बालोद में 38,299.60 मीट्रिक टन, महासमुंद में 38,055.20 मीट्रिक टन, बेमेतरा में 37,421.40 मीट्रिक टन और धमतरी में 29,779.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

दुर्ग में 26,849.04 मीट्रिक टन, कबीरधाम में 25,771 मीट्रिक टन, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 24,819.44 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार-भाटापारा में 19,876.88 मीट्रिक टन और गरियाबंद में 16,373.32 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

राजधानी रायपुर में अब तक 16,357.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं, बस्तर में 5,349.04 मीट्रिक टन, बीजापुर में 96.12 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा में 4.72 मीट्रिक टन और सुकमा में महज 2.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।

मोटा धान सबसे अधिक खरीदा गया

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक खरीदे गए धान में 2,85,526.72 मीट्रिक टन मोटा धान, 1,15,672.84 मीट्रिक टन पतला धान और 42,688.20 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है।

धान खरीदी के शुरुआती आंकड़ों में मैदानी जिलों में अपेक्षाकृत अधिक खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में खरीदी की मात्रा अभी काफी कम है। आने वाले दिनों में खरीदी की गति और उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था पर निगरानी महत्वपूर्ण होगी।

संबंधित खबरें (Similar News)
📲 भूमकाल समाचार के WhatsApp न्यूज़ अपडेट से जुड़ें
बस्तर और छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्ट सीधे अपने फोन पर पाएं।
💬 WhatsApp डेस्क से जुड़ें ↗