Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

यातना से गुज़रता एक कवि और मरते नागरिक

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
यातना से गुज़रता एक कवि और मरते नागरिक

यह एक कवि के साथ यातना की ख़बर नहीं, यह खबर बता रही है नागरिक और लोकतंत्र के रिश्ते ध्वस्त हो चुके हैं

IMG 20200713 WA0006

रवीश कुमार

सुबह से माहौल बनाना शुरू हो जाता है। टाइम लाइन से लेकर न्यूज़फ़ीड पर कि आज आपकी जिज्ञासु तरफ़ रहेगी। जितना ज़्यादा माहौल बनता है, उतना ज़्यादा भीड़ उस तरफ़ भागती है। कुछ लोग इस खेल को समझते हैं तो वे अपनी जिज्ञासा को अलग-अलग दिशाओं में ले जाते हैं। हर बार यह काम संगठित तरीक़े से हो यह ज़रूरी नहीं लेकिन कई बार आप ख़ुद भी उस भीड़ का हिस्सा बनने लगते हैं। हर दिन के अभ्यास ने आपको वैसा बना दिया है।आपकी प्राथमिकताों की दिशा मोड़ दी है। जब आप कोई खबर शेयर करते हैं तो चेक कीजिए। उसके लिए एक चेकलिस्ट बनाइये। पता चलेगा कि आप लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं के पतन की ख़बरों को लेकर कितने जागरूक हैं, आप दूसरे के साथ हो रही नाइंसाफ़ी से कितना विचलित होते हैं, आप राजनीति के अलावा और किन विषयों की तरफ़ उन्मुख होते हैं। हर पंद्रह दिन पर शेयर किए गए न्यूज़ की सूची बना कर देखिए। आप अपने बारे में काफ़ी कुछ जान सकेंगे। नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का एक रेखाचित्र बना सकेंगे। बेशक गाने भी सुना कीजिए और साझा कीजिए। वो भी ज़रूरी है लेकिन जिस जगह पर साँस लेनी है उस जगह की हवा का पता रखिए।

यह एक कवि के साथ यातना की ख़बर नहीं है। यह खबर बता रही है नागरिक और लोकतंत्र के रिश्ते ध्वस्त हो चुके हैं। इसलिए आपको अपने साथ होने वाली नाइंसाफ़ी को गले लगा लेनी चाहिए ठीक उसी तरह जैसे आपने चुप्पी की हार पहनी है। ऐसा हो नहीं सकता कि सिस्टम सिर्फ़ आपके लिए जाग जाएगा। आख़िर इतने अपराध बोध को लेकर आप अपनी नागरिकता की लाश ढो पाएँगे ? बिल्कुल ढो पाएँगे। आप ढो ही तो रहे हैं।

images 1

रवीश कुमार

संबंधित खबरें (Similar News)