Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छोड़ने होंगे अब विरोध के पुराने भोथरे हो चुके औजार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छोड़ने होंगे अब विरोध के पुराने भोथरे हो चुके औजार
IMG 20190706 WA0017

कमल शुक्ला
पुरातन वादी साम्प्रदायिक ताकतों के साथ गठजोड़ से देश को बर्बाद करने वाली कार्पोरेट ताकत मजबूत हो रही है । आगे लड़ाई और कठिन होंने के संकेत मिल रहे हैं , अभी से देशव्यापी आंदोलन की रूप रेखा बनानी होगी और इसके लिए भोथरे हो चुके पुराने औजारों को शख़्त निर्णय लेते हुए छोड़ने होंगे ।

नए संचार क्रांति , तकनीक कम्प्यूटर का इश्तेमाल दक्षिणपंथी ताकतें लोगों को पीछे ले जाने के लिए इश्तेमाल कर रहे तो अब हमें भी कम्यूटर प्रयोगशाला और नई तकनीक से देश भर के लोगों समान विचार धाराओं वाले ग्रुपों को साथ जोड़कर कुछ नए औजार के साथ लड़ाई में आना पड़ेगा । अनशन , भूख हड़ताल , शांति प्रदर्शन भोथरे हो चुके हैं , या तो नई तकनीकि को जोड़कर इन्हें धारदार बनाना पड़ेगा ।

जिन नई तकनीकी को अपनाकर आज तानाशाह सरकारें किसी आंदोलन को उभरने से पहले ही तोड़ दे रहे उसे उन्ही तकनीकी से मजबूत करना होगा । अभी का समय केवल जेल जाने या शहीद होकर गौरान्वित होने का नही है । तकनीकी विशेषज्ञों व हर प्रकार की सत्ता के खिलाफ लड़ रहे जीवट साथियों का तालमेल बिठाकर योजना बद्ध लड़ाई छेड़ने का समय है । कुछ साथियों को इस तरह के समन्वय व देशव्यापी प्रशिक्षण की जवाबदारी लेनी होगी ।

FB IMG 1562396228043
कमल शुक्ला

संबंधित खबरें (Similar News)