Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

“जुमलों का युग बनाम जनता का संघर्ष”

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
“जुमलों का युग बनाम जनता का संघर्ष”
Screenshot 2026 07 10 1058541

क्या देश ऑटोपायलट पर है?

बीवीदेश का नागरिक महंगाई से जूझ रहा है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें जेब पर बोझ हैं, रसोई गैस आम परिवार की पहुँच से दूर होती जा रही है। किसान लागत से परेशान है, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और मध्यम वर्ग हर महीने का हिसाब जोड़ने में लगा है।
इसी बीच सीमाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते हैं, दावे और प्रतिदावे सामने आते हैं, लेकिन जनता की अपेक्षा रहती है कि सरकार स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी दे। लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की चिंता सर्वोच्च होनी चाहिए।
लेकिन सत्ता का चेहरा देखिए—मानो सब कुछ सामान्य हो। प्रचार, समारोह, उपलब्धियों का प्रदर्शन और छवि निर्माण पूरे शोर के साथ जारी है, जबकि जनता पूछ रही है—हमारे सवालों का जवाब कौन देगा?
लोकतंत्र में सरकार का मूल्यांकन कैमरे की चमक से नहीं, जनता के जीवन की हकीकत से होता है। यदि महंगाई पर सन्नाटा हो, बेरोज़गारी पर चुप्पी हो और जनता के सवालों के स्थान पर केवल प्रचार दिखाई दे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
भूमकाल समाचार पूछता है—
क्या सत्ता का काम केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाना है?
क्या जनता की पीड़ा अब राजनीतिक प्राथमिकता नहीं रही?
क्या लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह रहेगी, या केवल प्रचार के प्रति?
इतिहास सत्ता के दावों से नहीं, जनता के अनुभवों से लिखा जाता है।

संबंधित खबरें (Similar News)