Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

एनएमडीसी छत्‍तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्‍य तथा इसकी जनता के विकास में सहयोग करेगा – एन. बैजेन्‍द्र कुमार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
एनएमडीसी छत्‍तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्‍य तथा इसकी जनता के विकास में सहयोग करेगा – एन. बैजेन्‍द्र कुमार
IMG 20200602 WA0011
एन. बैजेन्‍द्र कुमार

हैदराबाद । एनएमडीसी यह मानता है कि किसी संगठन के व्‍यवसाय एवं समृद्धि में प्रगति के लिए समाज कल्याण एक पूर्वापेक्षा है। एनएमडीसी अपनी परियोजनाओं के आसपास निवास कर रही जनता की बेहतरी के लिए साक्षरता, गरीबी उन्‍मूलन तथा चिकित्‍सा की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है एवं बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रहा है।

ज्ञात हो कि भूमकाल समाचार न्यूज पोर्टल व पत्रिका में “बस्तर के आदिवासियों के साथ हुआ छल” शीर्षक से 25 मई को खबर प्रकाशित हुआ था । जिसमें समाजसेवी हिमांशु कुमार ने आरोप लगाया था कि बस्तर के आदिवासियों के विकास के मद का ढेड़ सौ करोड़ रुपये एनएमडीसी ने पीएमकेयर में दान कर दिया । इस खबर पर तब भूमकाल को एनएमडीसी का पक्ष नही मिल पाया था, अब खबर को एनएमडीसी ने गम्भीरता से लेते हुए भूमकाल समाचार में अपना पक्ष रखा है ।

IMG 20200602 WA0012

भूमकाल समाचार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि *एनएमडीसी निरंतर पिछले 3 वर्षों से अपनी सीएसआर निधि का 80% से अधिक व्यय छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में कर रहा है जो कुल रूपए 537 करोड़ में से रूपए 465 करोड़ होता है।* छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के विकास के लिए एनएमडीसी की वर्तमान प्रति‍बद्धता को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ राज्‍य प्राधिकारियों द्वारा वर्ष 2020-21 तथा उसके पश्‍चात छत्‍तीसगढ़ में विकास के लिए प्रस्तावित विभिन्‍न कार्यों में एनएमडीसी छतीसगढ राज्य सरकार को सहयोग करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के द्वारा राज्‍य सरकार को सहयोग करने के अतिरिक्‍त एनएमडीसी राज्‍य में विभिन्‍न सीएसआर गतिविधियों का स्वयं प्रत्यक्ष रूप से भी कार्यान्‍वयन कर रहा है।

कोविड-19 वायरस के विरूद्ध संघर्ष के एक भाग के रूप में एनएमडीसी ने पीएम केयर्स फंड में रूपए 150 करोड़ का योगदान किया है। पीएम केयर्स फंड में यह योगदान छत्‍तीसगढ़ में विकास कार्यों के लिए निर्धारित निधियों के अतिरिक्त है।

इस संबंध में टिप्‍पणी करते हुए श्री एन. बैजेन्‍द्र कुमार, आईएएस, सीएमडी, एनएमडीसी ने कहा “एनएमडीसी ने छत्‍तीगढ़ राज्‍य के विकास में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। एनएमडीसी की अधिकांश प्रमुख सीएसआर गतिविधियां छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर प्रभाग में कार्यान्वित की जाती हैं। एनएमडीसी के छत्‍तीसगढ़ सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध है तथा वह आगामी वर्षों में जनता के सर्वोत्‍तम हित के लिए कार्य करने हेतु प्रति‍बद्ध है।”

संबंधित खबरें (Similar News)