Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम सेवा मॉडल का किया अवलोकन, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण में सहयोग बढ़ाने पर जोर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम सेवा मॉडल का किया अवलोकन, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण में सहयोग बढ़ाने पर जोर
c274bcb8 75bb 4d52 b724 dfae41afe03e

रायपुर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आर्थिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है तथा समाजसेवी संस्थाओं के अनुभव और नवाचार इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल द्वारा निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के विस्तार, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना तथा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री मूल्य आधारित शिक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए। सम्मेलन में लगभग 25 देशों के 100 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का भी आधार है।

मुख्यमंत्री ने सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ‘साईश्योर न्यूट्रास्यूटिकल्स’ इकाई का भी निरीक्षण किया। ट्रस्ट के अनुसार, ‘साईश्योर मल्टी-न्यूट्रिएंट हेल्थ मिक्स’ के माध्यम से देश के 25 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग एक करोड़ बच्चों तक पोषण सहायता पहुंचाई जा रही है। इस मॉडल को छत्तीसगढ़ के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के लगभग 300 युवाओं को यहां नर्सिंग शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी भी तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के बीच सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा गरीब और जरूरतमंद वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का दायरा और अधिक व्यापक होगा।

संबंधित खबरें (Similar News)