Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आरएसएस पहले चुनाव में भी नहीं चाहती थी कि आम जनता वोटर बने

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आरएसएस पहले चुनाव में भी नहीं चाहती थी कि आम जनता वोटर बने

नीचे एक तस्वीर में भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन हैं। दूसरे में अपने डैडी की फोटू के सामने हंसता, बेशर्म ज्ञानेश गुप्ता है।

नारंगी कीड़ों को बता दूं कि लोकतंत्र सिर्फ़ वोट देने का मसला नहीं है, यह वोट को सुरक्षा देने का भी मसला है।

वरना नॉर्थ कोरिया में भी वोटिंग होती है।

विभाजन के बाद का समय था। सुकुमार बाबू के सामने सवाल आया–भारतीय कौन है?

तब भारत की 84% अवाम अनपढ़ थी। वे कागजों पर अपनी पहचान साबित नहीं कर सकते थे।

तब भारत के संविधान निर्माताओं ने वयस्क मताधिकार को अपनाया। आरएसएस तब भी कहती रही कि वोट डालने का हक सिर्फ उसे मिले, जो टैक्स देता है, या जिसकी प्रॉपर्टी यहां हो।

लेकिन, संविधान निर्माताओं ने कहा, जो जहां 180 दिन से रह रहा है, वही वोटर है।

उधर, नेहरू 1951 के शुरू में पहला चुनाव करवाना चाहते थे। लेकिन, सुकुमार सेन ने उन्हें रोक दिया।

सुकुमार की टीम ने 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक 17 करोड़ भारतीयों का मताधिकार सुरक्षित कर दिया।

भारत के 49% लोग वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हो चुके थे।

इनमें भूमिहीन, बेरोजगार, विकलांग, औरतें, मजदूर, भिखारी–सब थे। सबको अपने भारतीय होने का गर्व था। सबकी आंखों में नागरिकता के आंसू थे।

आज उसी आयोग के ज्ञानेश एंड क्रिमिनल कंपनी ने बंगाल के 27 लाख लोगों को नागरिकता से महरूम कर भारत के संविधान निर्माताओं की मेहनत पर पानी फेर दिया।

4 मई को टीएमसी बंगाल जीते या नहीं, ज्ञानेश/आरएसएस/बीजेपी की कंपनी ज़रूर हारेगी।

आरएसएस ने लोकतंत्र को अलोकतंत्र बना दिया है।

संबंधित खबरें (Similar News)