Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों पर दमन का मामला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों पर दमन का मामला

बस्तर के पत्रकार संतोष यादव के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की बदले की कार्यवाही पत्रकार प्रभात सिंह, आलोक पुतुल, रितेश मिश्रा, पवन दहत,  मालिनी सुब्रमण्यम,  सोमारू नाग आदि को प्रताड़ित करने सहित बस्तर में अघोषित आपातकाल, पुलिसिया राज और आदिवासियों के उत्पीड़न के खिलाफ “पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष समिति” के महासचिव व संयोजक कमल शुक्ला पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था “कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट” के प्रतिनिधि मंडल के साथ “संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO)”  के प्रतिनिधियों से मिलकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रेस के खिलाफ दमन और अत्याचार का मामला उठाएंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे|

छत्तीसगढ़ सरकार की केन्द्रीय जेल जगदलपुर में पत्रकार संतोष यादव से पुलिसिया बर्बरता

जेल में बंद पत्रकार संतोष यादव के साथ बस्तर पुलिस ने जेल में घुसकर निर्मम मार-पीट की है । उसकी हालत काफी गंभीर है, उसे सख्त ईलाज की आवश्यकता है लेकिन लोगों को पता न चले इसलिए उसका ईलाज  जेल के भीतर कराया जा रहा है| पत्रकार संतोष यादव को ऐसी स्थिति में हिरासत में लेने और जेल ब्रेक की धाराओं में मामले बनाने की भी खबर है। यह जानबूझ कर सुप्रीम कोर्ट में लगे जमानत आवेदन को प्रभावित करने के लिए, आईजी शिव राम प्रसाद कल्लूरी के निर्देश पर किया गया है। उसने  कैदियों व बंदियों के साथ मिलकर जेल में उनके हिस्से का भोजन अधिकारी और कर्मचारी द्वारा चुरा लिए जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। ऊपर से छत्तीसगढ़ सरकार के एक जेल अधिकारी ने मिडिया के माध्यम से कहा है कि जेल में नारा लगाना भी जेल तोड़ना माना जायेगा, कहा है कि एक बार चेतावनी के बाद भी अगर नहीं माने तो गोली मार दी जायेगी। पत्रकारों पर लगातार हमले जारी है, जबकि अधिकांश दल्ले पत्रकार नेता बेशर्मी से सरकार की गोद में जा बैठे हैं। हिंदुस्तान टाईम्स के पत्रकार रितेश मिश्रा को भी कल्लूरी ने डराने की कोशिश की है। हालाँकि सरकार की काफी कोशिशों के बाद भी सच निकल कर आ रहा है और सरकार की न्यायालय से लेकर आम जनता के बीच किरकिरी हो रही है। पर लगता है कि एक बार फिर सभी पत्रकार (जो सही में पत्रकारिता करते हैं) को एकजूट होकर लड़ने की जरुरत है ।

संबंधित खबरें (Similar News)