Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सोनी सोरी मुम्बई में मैरी पाटिल पुरस्कार से सम्मानित

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सोनी सोरी मुम्बई में मैरी पाटिल पुरस्कार से सम्मानित

बस्तर में आदिवासियों की आवाज बन चुकी सोनी सोढ़ी को मुम्बई में मैरी पाटिल अवार्ड से सम्मानित किया गया । रविवार 27 नवम्बर को मुम्बई में एक कार्यक्रम में यह अवार्ड दिया गया ।

यह सम्मान सोनी सोढ़ी को उनके आदिवासी क्षेत्र बस्तर में आदिवासियों पर हो रहे जुल्मों सितम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दिया गया है । सोनी सोढ़ी आम आदमी पार्टी की नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

मैरी पाटिल ने आदिवासियों की शिक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। जिनकी याद में मैरी पाटिल पुरस्कार दिया जाता है।

सोनी सोढ़ी को पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैगसेसे पुरस्कार विजेता, दलित अधिकार कार्यकर्ता बैजवाड़ा विल्सन ने किया ।

इससे पहले सामाजिक कार्यों के लिए सोनी सोढ़ी को दिल्ली हिन्दी अकादमी का संतोष कोली तथा समाज सेवा हेतु कुंती माथुर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है ।

संबंधित खबरें (Similar News)