Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

देश नेहरू जैसे प्रधान मंत्री के अभाव का दंश झेल रहा है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
देश नेहरू जैसे प्रधान मंत्री के अभाव का दंश झेल रहा है
55d9bfab a15a 4a60 a60d 35e3408af069

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरक्षण कैसे दे सकती है सरकार? यह समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है। अब देश आज़ाद है। सवर्ण-अवर्ण सब बराबर हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ज़मींदारी कैसे ख़त्म कर सकती है सरकार? संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार है। ज़मींदारों से ज़मीन छीनना संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन होगा।

पंडित नेहरू हैरान हुए पर चुप न बैठे। उन्होंने संविधान संशोधन कराया और नौवीं अनुसूची में ऐसे तमाम मुद्दों को डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट के हाथ बँध गये। नेहरू ने माननीय न्यायाधीशों को याद दिलाया- सिर्फ ‘लेटर्स’ न पढ़ो, ‘स्पिरिट’ भी देखो संविधान की।

वह पहला संविधान संशोधन था!

सुप्रीम कोर्ट के जज साहब की जाति और उनकी ज़मींदाराना पृ्ष्ठभूमि ने उनमें संविधान के भाव का अभाव पैदा कर दिया था।

लेकिन आजादी की लडाई की ताप में पके नेहरू के संकल्पों की राह में कोई कोर्ट बाधा नहीं बन सकती थी।

सुप्रीम कोर्ट आज भी उसी भाव में है। बस, देश नेहरू जैसे प्रधानमंत्री के अभाव का दंश झेल रहा है!

पंकज श्रीवास्तव

संबंधित खबरें (Similar News)