Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

BSF से बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
BSF से बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान
BSF Tej Bahadur

नई दिल्ली. वीडियो बनाकर खराब खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर को बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था. अब तेज बहादुर ने ऐलान किया है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. तेज बहादुर ने कहा कि वे पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के मुद्दे पर प्रचार करेंगे.

रेवाड़ी के रहने वाले तेज बहादुर बीएसएफ में परोसे जाने वाले खराब खाने की शिकायत को लेकर चर्चा में आए थे. उन्होंने वीडियो बनाकर बीएसएफ में जवानों को परोसे वाले खाने के बारे शिकायत की थी. इस मामले को लेकर काफी बवाल मचा था और पीएमओ ने भी इसका संज्ञान लिया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तेज बहादुर को बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था.

19884408 1935236050023234 8315202483859744676 n

बीएसएफ से निकाले गए तेज बहादुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और उन्हीं को देखते हुए सेना में करप्शन को लेकर आवाज उठाई थी. तेज बहादुर मूलत: हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं और फिलहाल रेवाड़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं. तेज बहादुर ने कहा कि वे हजारों लोगों के संपर्क में हैं और वे वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से उम्मीदवार थे जहां उन्होंने 3.71 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में भी वे वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने हैं. वाराणसी में आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा और इसके परिणाम एक साथ 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

संबंधित खबरें (Similar News)