Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

उड़ीसा मूल के महाज्ञानी ब्राह्मणों के हाथों बस्तर के विकास का रथ

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
उड़ीसा मूल के महाज्ञानी ब्राह्मणों के हाथों बस्तर के विकास का रथ

बस्तर के विकास की गति में उड़ीसा मूल के महाज्ञानी ब्राह्मणों के हाथ में  हैं । बस्तर में विधायकों और मंत्रियों के निजी सहायकों को देख लीजिए । इनके निजी सहायकों में महाज्ञानी ब्राह्मणों की संख्या बलिराम कश्यप के जमाने के पहले से ही 80% से अधिक है । बस्तर में सांसद आदर्श ग्राम चपका ऐसे ही नहीं घोषित हुआ है । एक पूर्व विधायक ने सांसद दिनेश कश्यप को खुले शब्दों में कह दिया है कि “आदिवासियों की बात सांसद और मंत्रियों तक नहीं पहुँच पाती है । वे (उड़ीसा मूल के ब्राह्मण) मंत्री विधायक और सांसद को चला रहे हैं ।”

आदिवासियों के आवेदन सांसद, विधायक एवं  मंत्रियों के कार्यालयों की डस्टबीन में नजर आते हैं । तो वहीँ उड़ीसा मूल के ब्राह्मणों के आवेदन पर फोन से लेकर फैक्स, मोबाइल से लेकर कंप्यूटर के ईमेल तक घनघनाते हैं ।

बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा का बजट लाखों में है । लेकिन ग्रामीण आदिवासियों को ढ़ंग से कपड़े और चप्पल तक नहीं मिल पाते हैं । रुकने खाने की व्यवस्था भी औसत दर्जे की भी नहीं होती है । आप आने वाले बस्तर दशहरा में यह नजारा फिर से देख सकते हैं ।

संबंधित खबरें (Similar News)