Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बंग समुदाय को आरक्षण का बस्तर में विरोध की चिंगारी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बंग समुदाय को आरक्षण का बस्तर में विरोध की चिंगारी

मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला फूंक शासन के आदेश की जलाई प्रति

कांकेर –  अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग  संयुक्त संघर्ष  मोर्चा द्वारा आज कांकेर पुराने बस स्टैंड में तीनों वर्गो से भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ में निवासरत बंगाली  समुदाय के ग्वाला, धोबी,लोहार, कुम्हार, नाई एवं  तेली को शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग  की जाति का प्रमाण पत्र देने के  संबंध में जारी आदेश को वापस लेने विरोध किया गया ।  संयुक्त संघर्ष  मोर्चा द्वारा राष्ट्रपति के नाम कांकेर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

jj
संयुक्त मोर्चा द्वारा मांग किया गया कि छत्तीसगढ़
में अनु-जाति/ अनु- जनजाति वं अन्य पिछड़ा वर्ग  में पूर्व में आरक्षित किये जातियों के अलावा किसी और जाति को शामिल न किया जावे । बस्तर संभाग संविधान की 05 वी- अनुसूचित  से अधिशासित है तथा भारतीय    संविधान 05 वीं अनुसूचित  से अधिशासित क्षेत्रो में  किसी प्रकार की अनुसूचि में छेड़छाड़ करने की अनुमति नही देता है ।

                           सर्व समाज संयुक्त मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संबंधित आदेश से पिछड़ा वर्ग के विभिन्न आरक्षित  जातियों में प्रतिकूल असर  की संभावना को देखते हुए  समाज उक्त आदेश से व्यथित एवं  आक्रोशित हैं जिसके कारण  निकट भविष्य में सामाजिक उन्माद पनपने की पूर्ण  आशंका भी है इस दृष्टि से भी तत्काल उक्त आदेश को निरस्त  करने की मांग संयुक्त मोर्चा करता है, मांग पूरी नही होने पर संयुक्त मोर्चा द्वारा उग्र कदम उठाने के लिए  मजबूर होगी  जिसकी सम्पूर्ण  जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी  ।

आदिवासी युवा नेता नारायण मरकाम ने बताया कि आदिवासी समुदाय यहां सदियों से पिछडे वर्ग के मूल निवासियों के साथ परस्पर सहजीविता के साथ रूढ़ी प्रथा परम्पराओं के साथ जीवन निर्वहन करते आ रहे है यदि बंग समुदाय को पिछडे वर्ग में सम्मिलित किया जाता है तो यह भारतीय संविधान के 13 (3) क व 244 (1) का सीधा उल्लंधन है तथा यहां के मूल निवासियों के लिये इससे जीवन निर्वहन की दुरह स्थिति निर्मित होगी । इससे कई मूल निवासी प्रजातियों के लुप्त होने का भी डर बना हुआ हैं । अनुसूचित जाति का 16 प्रतिशत आरक्षण काट कर 12  प्रतिशत किया गया है  उसे पूर्वरत् 16 प्रतिशत रखा जावें।

संबंधित खबरें (Similar News)