छत्तीसगढ़

बस्तर के डॉ. राजाराम त्रिपाठी को मिलेगा ‘वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान 2026’

WhatsApp Image 2026 07 02 at 10.40.37 AM

जगदलपुर/मुंबई, 2 जुलाई। बस्तर के प्रख्यात कृषक, जैविक खेती के नवाचारक, लेखक एवं आदिवासी सरोकारों के पक्षधर डॉ. राजाराम त्रिपाठी को प्रतिष्ठित ‘वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 4 जुलाई 2026 को मुंबई के अंधेरी स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित वाग्धारा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।

समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और उनके करकमलों से डॉ. त्रिपाठी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस अवसर पर अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री एवं नृत्यांगना सुधा चंद्रन, अभिनेता सचिन खेडेकर, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बोस, पूर्व न्यायाधीश स्वाति चौहान, विज्ञान एवं संस्कृति के विद्वान आचार्य पवन त्रिपाठी तथा पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक सहित साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कई विशिष्ट व्यक्तित्व भी सम्मानित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 07 02 at 10.42.28 AM

सम्मान की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि बस्तर के जंगलों, किसानों, आदिवासी ज्ञान परंपरा, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ विकास की अवधारणा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बस्तर के छोटे से गांव ककनार से राष्ट्रीय मंच तक की उनकी यात्रा संघर्ष, समर्पण और जनसरोकारों की यात्रा रही है।

उन्होंने वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत, चयन समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख सहित आयोजन समिति और भारत एक्सप्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सम्मान शिखर नहीं, बल्कि और अधिक जिम्मेदारियों की शुरुआत होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *