देश

अभिभावक से अभद्रता पर प्रिंसिपल पर कड़ा एक्शन, स्कूल की मान्यता रद्द करने का नोटिस

b0b5a896 a42c 4b49 8cd0 d678baa8077f

हरदोई उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर:
अभिभावक के साथ अभद्रता और बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में हरदोई कोतवाली सिटी में नई एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।


बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन पर अभिभावक से पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन ने न्यू सनबीम स्कूल को मान्यता निरस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी और अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *