Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

IMG 20260905 WA1307

रायगढ़ । शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड के कोड़ातराई में बनने वाले पीएम श्री स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। भवन का निर्माण करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

नए भवन में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। कार्यक्रम में चौधरी ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा, सवाल पूछने और स्टार्टअप जैसी सोच विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

सकरबोगा में ग्रामीणों से संवाद

वित्त मंत्री ने शनिवार सुबह रायगढ़ जिले के सकरबोगा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की स्थानीय जरूरतों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे।

चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोलनारायण नायक, जनपद पंचायत सदस्य गोपी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *