देश

दलित पत्रकार लखन सालवी पर जानलेवा हमला !

WhatsApp Image 2026 08 20 at 1.02.20 PM 1

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में पत्रकारिता का काम कर रहे दलित पत्रकार लखन सालवी पर 19 अगस्त 2026 को जातिगत गालियां देते हुए जानलेवा हमला किया गया.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार गोगुंदा निवासी गोपाल लोढ़ा और उसके भाई कैलाश लोढ़ा ने लखन सालवी के साथ जातिसूचक गालियां दीं,मारपीट की और नुकीले हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की.हमले में उनके सिर से खून बहने लगा और वे घायल हो गए,वहां मौजूद लोगों ने उनको बचाया,अन्यथा जातंकवादी तत्व उन्हें जान से मार ही डालते.

लखन सालवी पर हमला यह महज एक पत्रकार पर हमला नहीं है.यह पत्रकारिता की स्वतंत्रता,दलित अस्मिता और लोकतांत्रिक आवाज पर हमला है.गोगुंदा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 0364/2026 दर्ज की है.इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं और जांच उप अधीक्षक पुलिस चगन पुरोहित को सौंपी गई है.

हमारी मांग हैं कि दोनों जातिवादी हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए,पूरे मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच हो.लखन सालवी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.पत्रकारों को जातिगत हिंसा और दबंगई से मुक्त होकर काम करने का माहौल दिया जाए.कलम से सवाल पूछने वाले पत्रकार को अगर जाति के नाम पर चुप कराने की कोशिश होगी,तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर खतरे की घंटी है.

-भंवर मेघवंशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *