Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

84 लाख रुपये भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर कार्यवाही हो – बसन्त ताटी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
84 लाख रुपये भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर कार्यवाही हो – बसन्त ताटी

बीजापुर ( भूमकाल समाचार ) जिला पंचायत सदस्य बसंतराव ताटी ने जल संसाधन संभाग के प्रभारी ई ई जेपी सुमन पर मनरेगा योजना के तहत कराये गए सभी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रभारी ई ई को पद से हटाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा और प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है ।

   उन्होंने ताज़ा प्रकरण अर्जुनल्ली में 84 लाख के भ्र्ष्टाचार का खुलासा करते हुए कार्रवाही की मांग की थी । मामले में संबंधित ठेकेदार से वसूली की जाने की जानकारी दी गयी है लेकिन कार्रवाही नहीं होने से बसंतराव ताटी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं ।

 ताटी के आरोप हैं कि 1 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृत राशि से 1320 मीटर  रिटर्निंग वॉल निर्माण किया जाना था लेकिन सिर्फ 182 मीटर के कार्य का 84 लाख 48 हजार रुपये ठेकेदार को भुगतान कर दिए गए थे । 73 लाख 95 हजार रुपये सिर्फ मटेरियल क्रय के नाम पर फ़र्ज़ी बिलों के जरिये आहरित किये गए और 10 लाख 52 हजार रुपये फ़र्ज़ी मस्टररोल के आधार पर आहरण कर लिए गए । इस मामले में जिला पंचायत के सभी अधिकारियों को भी संदिग्ध बताते हुए ताटी ने कलेक्टर बीजापुर से मांग की थी कि निष्पक्ष जांच कर उन्हें अवगत कराया जाए । 

ताटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि 75 लाख से अधिक की राशि सम्बधी एजेंसी और ठेकेदार से वसूली गई है लेकिन कायदे से इस मामले में एफआईआर और ई ई को पद से न हटाकर कोई कार्रवाही नहीं किये जाने को लेकर नाराज़गी जाहिर करते हुए कार्रवाही करने की मांग कर रहे हैं ।

संबंधित खबरें (Similar News)