Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

23 सितम्बर को आम आदमी पार्टी करेगी कलेक्ट्रेट घेराव

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
23 सितम्बर को आम आदमी पार्टी करेगी कलेक्ट्रेट घेराव
IMG 20190920 WA0009

भानुप्रतापपुर । आदिवासी विकास परियोजना में युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण देने के नाम पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद अभी तक दोषियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई है । इस आरोप के साथ आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है ।

   आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पार्टी  द्वारा लगातार आन्दोलन और दबाव के बाद *प्रशासन द्वारा जांच कमेटी बनाई  गई  जिसमें तहसीलदार आनंद राम नेताम एंव सी. एम. ओ. राजू मानिकपूरी को रखा गया था* जिनके  द्वारा  उक्त मामले का  जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को एंव पार्टी को भी  रिपोर्ट की कॉपी दी गई जिसमें भी लाखों रुपये का गड़बड़ी , वित्तीय अनियमितता करना  पाया गया है ।  बावजूद अब तक दोषियों के ऊपर कार्यवाही नहीं किया जाना प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है  ।

     जबकि जांच रिपोर्ट से यह साफ साबित हो गया है की जो लोग ट्रेनिंग लिए ही नहीं हैं उनके नाम से भी पैसा निकाला गया है । लगभग 75 - 75 दिन का प्रशिक्षण देना था लेकिन किसी को 7 दिन तो किसी को 14 दिन ही ट्रेनिंग दिया गया है और पूरे लगभग 75 दिन के अनुसार से 30 युवाओं का लगभग 10 लाख रुपये पैसे का बंदरबांट किया गया है । *उक्त मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कलेक्टर कांकेर  को  दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ग्रिप्तारी की मांग भी की गई थी ।  बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई  है जिसके चलते आम आदमी पार्टी *23 सितम्बर को दोषियों के विरुद्ध F I R दर्ज कर ग्रिप्तार करने की मांग को लेकर  कलेक्ट्रेट कांकेर का घेराव करेगी।* उक्त विज्ञप्ति आम आदमी पार्टी के नेता देव लाल नरेटी द्वारा जारी की गयी है ।

संबंधित खबरें (Similar News)