Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

हर किसी की सीमा तय करने का वक़्त है– आज की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
हर किसी की सीमा तय करने का वक़्त है– आज की कविता

साकलदीपी ब्राह्मण बताते हैं उत्स मगह
मगह के बाहर के साकलदीपियों को खदेड़ दिया जाए
कान्यकुब्जों को भेजा जाए कान्यकुब्ज
सरयूपारीण को सरयू पार किया जाए

चतुर्वेदी, त्रिवेदी, द्विवेदी से ली जाए
उनके वेदी होने की परीक्षा
मिश्र से पूछा जाए किसका मिश्रण?
पाठक का जाँचा जाए पाठ

भूमिहार हों भूमिगत

क्षत्रियों में चंद्रवंशियों को भेजा जाए चाँद पर
सूर्यवंशियों को छठपर्व में अर्घ्य के साथ
समर्पित किया जाए सूर्य को
अग्निवंशियो! क्या तैयार हो अपने अंजाम के लिए?

यदुवंशी रहें मथुरा या
भागें द्वारिका

मारवाड़ियों! तुम्हारा मारवाड़ कहाँ है
सिन्हा! अग्रवालो! श्रीवास्तवो!
यहाँ हर किसी को देना है सबूत।

कोल्हू पेरें पेरनेवाले
मोदी रहें बैठे अपनी-अपनी दूकानों में

सैय्यद-शेख जाएँ अरब
मुगल उज़बेकिस्तान
पठान! है कहीं पख़्तूनिस्ता‌न

पारसी ढूँढ़ें अपना पारस
कौन जाएगा येरुशलम?
कौन वेटिकन?

बौद्ध चुनें श्रावस्ती कि कुशीनगर
जैनियो! सजाओ अपना वज्जी गणराज्य

हर किसी की सीमा तय करने का वक़्त है
सभी लौटें अपनी-अपनी जड़ों की ओर
और दफ़्न हो जाएँ उसी इतिहास में
‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के लोग
वसुधा के तल में वास लें

IMG 20190903 WA0004

अस्मुरारी नंदन मिश्र

संबंधित खबरें (Similar News)