Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

हम सोए हैं !! सब कुछ लुटा के होश में आएंगे तो क्या पाएंगे ?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
हम सोए हैं !! सब कुछ लुटा के होश में आएंगे तो क्या पाएंगे ?

एमटीएनएल बीएसएनएल पर बंद होने का ख़तरा आ चुका है। कई ट्रेनें और स्टेशन निजी हाथों में सौंप दिये जाने वाले हैं। और इन्हीं सब के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के निजीकरण की शुरुआत भी हो गयी है।
साल भर से दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जिस MoU का विरोध कर रहा था, हफ़्ते भर पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुपचुप उस पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
यह MoU विश्वविद्यालय की फ़ंडिंग से संबंधित है। इसके मुताबिक़ अब कॉलेज स्वायत्त होंगे, यानी ख़ुद संसाधन जुटायेंगे। सीधा अर्थ यह है कि फ़ीस बढ़ेंगी, संसाधन न जुटा पाने वाले कोर्स बंद होंगे, नौकरियाँ ख़त्म होंगी।
पिछले कुछ समय से NAAC के नाम पर जो खेल चल रहा था, उसका असली मक़सद अब खुल गया है। कॉलेजों को फ़ंड देने वाली एजेंसी अब HEFA होगी, हायर एजूकेशन फ़ंडिंग एजेंसी। यह UGC की तरह अनुदान नहीं देगी, बल्कि क़र्ज़ देगी, जिसे संस्थान को चुकाना पड़ेगा। ज़ाहिर ही, यह क़र्ज़ विद्यार्थियों से वसूला जाएगा। क़र्ज़ की राशि संस्थान की परफ़ॉर्मेंस पर निर्भर होगी। NAAC द्वारा दिये ग्रेड इसे तय करेंगे।
इस बीच विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए दरवाज़े खोल ही दिये गये हैं।
एक बहुत बड़े तबके का उच्च शिक्षा से बहिष्करण हो जायेगा।
जनता के पैसे से बने संचार के इंफ़्रास्ट्रक्चर एमटीएनएल बीएसएनएल से छीनकर jio को दे दिये जायेंगे। जनता के पैसे से बना रेलवे का तंत्र निजी लाभ के लिए कंपनियों को सौंप दिया जायेगा। जनता के पैसे से जनता के लिए बने विश्वविद्यालय निजी मुनाफ़े के सुपुर्द कर दिये जायेंगे।

हम सोये हैं। सब कुछ लुटा के होश में आयेंगे तो क्या पायेंगे?

IMG 20191010 WA0004

संज्ञा उपाध्याय

संबंधित खबरें (Similar News)