Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

हत्यारे जब कविता लिखते हैं !

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
हत्यारे जब कविता लिखते हैं !
IMG 20191015 WA0022

हत्यारे जब कविता लिखते हैं !

हमारे समय के अँधेरे में

हत्यारों, दंगाइयों, बर्बरों और फासिस्टों के

गिरोहों के सरगना मनुष्यता के भविष्य के बारे में

गहरी चिन्ता प्रकट करते हैं,

बच्चों को प्यार करते हुए

तस्वीरें खिंचवाते हैं,

पर्यावरण के विनाश को रोकने के लिए

अविलम्ब कदम उठाने की अपीलें जारी करते हैं I

वे सितार बजाते हैं

और चित्र बनाते हैं

और कविताएँ लिखते हैं

और इसतरह सभी कलाओं को

और मानवीय मूल्यों को लोगों की नज़र में

संदिग्ध बनाने की कोशिशें करते हैं !

इसतरह वे अत्याचार को प्रकारांतर से

मानवीय और कलात्मक सिद्ध करने की और

सहज स्वीकार्य बनाने की कोशिश करते हैं !

कविता और सभी कलाओं को लोगों की नज़रों में संदिग्ध बनाना

अत्याचार और आतंक के तंत्र को

और अधिक शक्तिशाली बनाने का

एक उपक्रम होता है I

जो कवि और कलाकार अपनी कला के साथ

हत्यारों के दरबार में हाज़िरी बजाते हैं

और उनके सफ़ेद दस्ताने चढ़े खूनी हाथों से

पुरस्कार और सम्मान लेते हैं,

कविता और कला को हत्या की क्रिया के निकट लाने में

और हत्या और बर्बरता को कला सिद्ध करने में

वे भी सहभागी होते हैं I

IMG 20191015 WA0021

कविता कृष्णपल्लवी

संबंधित खबरें (Similar News)