Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सड़क काटकर नहाड़ी में लगने वाले पुलिस कैम्प का ग्रामीणों ने किया विरोध

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सड़क काटकर नहाड़ी में लगने वाले पुलिस कैम्प का ग्रामीणों ने किया विरोध

सड़को पर 4 दिनों से टैंट लगाकर हजारों ग्रामीण जुटे

बिजली,पानी,स्कूल,अस्पताल की मांग, पर कैम्प लगने से होगा विरोध

YouTube video player

के.शंकर

दंतेवाड़ा । जिला मुख्यालय से गांव को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील में हो गयी है, फावड़ा,गैती, तगाड़ी, सब्बल लेकर महिला पुरुष बुजुर्ग सड़क काटने में लगे हुये। लगभग 5 किलोमीटर की सड़क पर सैकड़ो गढ्ढे बनाकर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं, दरअसल यह नजारा दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ककाड़ी और नहाड़ी गांव का है। जहाँ ग्रामीण नये खुलने वाले पुलिस कैम्प के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं।

IMG 20201015 WA0003

नहाड़ी गांव में कैम्प विरोध के लिए नहाड़ी, ककाड़ी,बुरगुम, पोटाली, जबेली,गोण्डेरास,बर्रेम के ग्रामीण जमा हुये। रशद राशन लेकर ग्रामीण टैंट लगाकर सड़क किनारे ही 4 दिनों से रुके हुये है. नहाड़ी से ककाड़ी तक कि सड़क ग्रामीणों ने काट दी है. ग्रामीणों का कहना है कि हमे किसी भी कीमत में पुलिस कैम्प नही चाहिए। कैम्प खुलने से पुलिस ग्रामीणों को नक्सल मामलों में पकड़कर जेल भेज देगी। इससे पहले भी पुलिस हमारे गांव के लोगो को पकड़कर जेल भेज चुकी है।

IMG 20201015 WA0005

नहाड़ी के सरपंच स्वयं मौजूद थे जो कि पंचायत से एक प्रस्ताव भी पारित किया है कि नहाड़ी गांव में पुलिस कैम्प की जरूरत नही है इसलिए कैम्प नहाड़ी में स्थापित नही किया जाये तो वही ग्रामीण कैम्प लगने की खबर महज से सरकार और प्रशासन के विरोध में है।

IMG 20201015 WA0004

4 दिनों से जारी विरोध में अबतक प्रशासन की तरफ से कोई गांव नही पहुँचा है, दरअसल नहाड़ी गांव अंदुरुनी पंचायत में शुमार करता है जिसकी वजह से प्रशासन और पुलिस को इस विरोध की भनक तक भी नही है।

IMG 20201015 WA0002

अभिषेक पल्लव दंतेवाड़ा एसपी-
ग्रामीण सड़क काटकर क्यो विरोध कर रहे, उनकी जो भी समस्या है दंतेवाड़ा कलेक्टर से उन्हें अपनी समस्या रखनी चाहिए, अगर कैम्प की बात है तो नक्सल प्रभावित इलाकों में जहाँ जहाँ कैम्प की जरूरत लगेगी वहाँ वहाँ कैम्प लगाये जायेगे। वैसे भी नहाड़ी सड़क का टेंडर लग चुका है।

YouTube video player

कटेकल्याण इलाकें में भी ग्रामीणों का आक्रोश

टेटम गॉव में नये कैंप स्थापित करने के विरोध में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करना होगा निर्दोषों को छोड़ना होगा

“हमें स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ केंद्र, पानी, बिजली जैसी सुविधा चाहिये, हमारी ये समस्या दूर करें । हमें कैम्प नहीं चाहिये । हमारी निजी जमीनों में जवान जबरदस्ती कैम्प खोल रही है इसका विरोध करते हैं”
टेटम में नया पुलिस कैम्प स्थापित करने के विरोध में रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करने की बात कही

लोन वर्राटू अभियान का विरोध किया

सर्चिंग ऑपरेशन के विरोध किया

करीब 12 पंचायतों के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया टेटम, तेलम, एटेपाल, गुड़से, परचेली, बढ़ेगादम, चिकपाल, कलेपाल, डब्बा, बढ़ेलखपाल, तुमकपाल, सुरनार
टोटल ये 12 पंचायत के ग्रामीण थे 12 पंचायत के ग्रामीण थे 10 हजार की भीड़ थी

संबंधित खबरें (Similar News)