Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सोनी सोरी और बेला भाटिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सोनी सोरी और बेला भाटिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
bela sori front

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता और रिसर्चर बेला भाटिया और दो आदिवासी सरपंचों को भी आरोपी बनाया गया है। एफआईआर इन सभी के खिलाफ धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई है|

असल मामला यह है कि ये सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासियों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उद्योगपति अडानी को सरकार ने बस्तर के बैलाडीला पहाड़ में नंदराज पहाड़ खुदाई के लिए सौंप दिया है। इस पहाड़ के नीचे बेशकीमती लोहा है। अडानी ने वहां 10  हजार पेड़ काट डाले। जब आदिवासी युवाओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने इन आदिवासी युवाओं की हत्या करनी शुरू कर दी।

soni sori fir

जब आदिवासियों ने इन हत्याओं के खिलाफ पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने सोनी सोरी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

सोनी सोरी और बेला भाटिया व आदिवासी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है उसमें इन्हें छह महीने की कैद की सजा दी जा सकती है। ये वही बेला भाटिया हैं जिनके पक्ष में कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट की थी।

आपको बता दें कि सोनी सोरी को आदिवासियों के हक में आवाज़ उठाने के कारण भाजपा सरकार ने उन्हें थाने में ले जाकर बिजली के झटके दिए थे और उनके गुप्तांगों में पुलिस ने पत्थर भर दिए थे। उस समय कांग्रेस विपक्ष में थी और कांग्रेस ने सोनी सोरी पर हुए अत्याचारों के खिलाफ आन्दोलन में भाग लिया था। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद वादा किया था कि नई सरकार जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करेगी और सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों पर भाजपा सरकार द्वारा बनाये गये फर्जी मामले भी वापस लेगी।

soni sori fir2

लेकिन कांग्रेस ने अभी तक सोनी सोरी, बिनायक सेन, हिमांशु कुमार या अन्य किसी मानवाधिकार कार्यकर्ता पर दर्ज किसी मामले को अभी तक खत्म नहीं किया है। अलबत्ता कांग्रेस के शासन में आने के बाद सैंकड़ों की तादाद में निर्दोष आदिवासियों को जेलों में डाल दिया गया है तथा अनेकों फर्जी मुठभेड़ों में निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं भी जारी हैं।

भाजपा राज में चलाये गये सलवा जुडूम जैसे बदनाम सैन्य अभियान में कांग्रेस के शामिल होने का दाग कांग्रेस पर अभी भी लगा हुआ है। कांग्रेस बार-बार सलवा जुडूम के नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी को टिकट देकर सलवा जुडूम के लिए अपना समर्थन दर्शाती है। याद रहे सलवा जुडूम के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का बहुत सख्त फैसला आ चुका है। सर्वोच्च न्यायालय ने सलवा जुडूम को संविधान विरोधी तथा मानवता विरोधी अभियान कहा था। उसके बावजूद कांग्रेस ने उसके लिए कभी माफी नहीं मांगी उल्टे उसे अभी तक समर्थन दे रही है।

आज सुबह सोनी सोरी ने बातचीत में कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि ‘मैं तो आजाद भारत की भी जेल में रहूंगा’ उसी तरह लगता है मैं कांग्रेस सरकार की भी जेल में रहूँगी|

(यह रिपोर्ट मशहूर गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने दी है।)

साभारः जनचौक.कॉम

संबंधित खबरें (Similar News)