Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सुबह का भूला शाम को घर आ जाये तो उसे भूला नही कहते, मगर 12 साल बाद मुंह लटकाकर लौटने वाले को गदहा जरूर कहते हैं

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सुबह का भूला शाम को घर आ जाये तो उसे भूला नही कहते, मगर 12 साल बाद मुंह लटकाकर लौटने वाले को गदहा जरूर कहते हैं

शेर अकेला चलता होगा,
देश नही।

e9918c5f e2ee 4c70 9f52 65dcbc348e17

उसे एलाइज की जरूरत होती है। ऐसे देश, ऐसे दोस्त, जिन पर आपका, और आपका उन पर अटूट भरोसा हो।

फिर आपके देश का अपना नैतिक आभामंडल हो।
स्पस्ट आदर्श, और मूल्य हों।
◆●
लेकिन अंग्रेजो के मुखबिरों को चरण पूजन के लिए देवता चाहिए। उन्हें बराबरी रास आती नही। कमजोर को मारकर घुटने पर बिठाएंगे।

ताकतवर के सामने बिन कहे, लोट जायेंगे।

अमेरिका का छल्ला बनना बड़ी इज्जत की बात समझते थे।इस चक्कर मे, जम के भद पिटवाय लिए। कभी इजराइल के साथ खड़े हुए, कभी नमस्ते ट्रम्प किया। मासूम भोले भारतीयों को मजमे में बुलाकर, ट्रम्प सरकार बनाने की गुजारिश भी कर ली।

अब 12 साल बाद, रोज रोज डांट खाकर, मुंह लटकाकर वहीं लौटे हैं, जहां से शुरू किया था।

और जो पिछली सरकारों की लाईन थी।।
●●
लेकिन इज्जत अभी भी दूर है।

रूस का भरोसा तोड़ चुके हैं, जबकि सुरक्षा के लिए 70% उसके ही मोहताज हैं। चीन के सामने जुबान नही खुलती, क्योकि दैनिक जीवन की 50% वस्तुओं के लिए उसी के मोहताज हैं।

पास पड़ोस में कोई आपको भाव दे नही रहा। सबको घुसपैठिया, दुश्मन, छोटा, औक़ातहीन कह चुके। सब चीन की गोद मे बैठ, अब ठेंगा दिखा रहे हैं
●●
विदेश नीति के बगीचे में, वही पौधे रोपे जा रहे है, जिनके वृक्ष कुछ बरस पहले जोश खरोश से काट दिए गए थे। दांत निपोरी की नीति 20-30 बरस पीछे ले जा चुकी है।

सुबह का भूला शाम को घर आ जाये तो उसे भूला तो नही कहते। मगर 12 साल बाद मुंह लटकाकर लौटने वाले को गदहा जरूर कहते हैं।
●●
बाकी, गोदी मीडिया की हेडलाइंस आने दीजिये।
यह भी मास्टरस्ट्रोक करार दिया जाएगा।

image

मनीष सिंह

संबंधित खबरें (Similar News)