Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि देश में न्याय व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि देश में न्याय व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है
19650592 8a01 4842 bc24 b12d8e668c67

उमर खालिद पाँच साल से UAPA केस में बिना ट्रायल के जेल में हैं। आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत नहीं दी और कहा—एक साल और। लेकिन यह नहीं बताया कि यह “एक साल” क्यों और कैसे तय हुआ। पाँच साल काफी नहीं थे क्या?

सबसे बड़ा सवाल यही है, बिना मुकदमा पूरा हुए कोई अपनी ज़िंदगी के इतने साल जेल में गुज़ार दे। न फैसला, न सुनवाई का अंत—बस इंतज़ार।

कोर्ट का काम डर से नहीं, न्याय से चलना है। नागरिक और राज्य, दोनों उसके सामने बराबर होने चाहिए। अगर तराज़ू एक तरफ झुकने लगे, तो न्याय की उम्मीद टूटने लगती है।

उमर खालिद का मामला सिर्फ़ एक व्यक्ति का नहीं, यह सवाल हम सबका है। क्या बिना ट्रायल इंसान को यूँ ही सालों तक कैद रखा जा सकता है?

कल सुप्रीम कोर्ट ने जिन पांच लोगों को जमानत दी है, उनपर 11 शर्तें भी थोपी हैं।

उन्हें सप्ताह में दो बार पुलिस मुख्यालय पर हाजिरी देनी होगी।

वो किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकती/सकते। वर्चुअल मीटिंग में भी शामिल नहीं हो सकते।

कोई पर्चा पुस्तिका नहीं छाप सकते

सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट नहीं डाल सकते, कोई इंटरव्यू नहीं दे सकते।

बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकते।

अंतिम बिंदु सबसे मजेदार है कि उन्हें अच्छा व्यवहार बनाए रखना होगा।

यानी इसका मतलब यही है कि उन्हें अपनी आजादी और अपनी ज़ुबान तिहाड़ जेल में छोड़कर ही बाहर आना होगा। 😥😥

संबंधित खबरें (Similar News)