Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सारकेगुड़ा में हुए नरसंहार की दसवीं बरसी पर जुटे हजारों आदिवासी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सारकेगुड़ा में हुए नरसंहार की दसवीं बरसी पर जुटे हजारों आदिवासी

न्यायिक जांच रिपोर्ट में दोषी करार दिए जाने के बावजूद कार्यवाही न करने पर जताया आक्रोश

IMG 20220629 WA0008

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सरकेगुड़ा में 2012 में हुए भीषण नरसंहार जिसमें छोटे छोटे बच्चों सहित सत्रह लोगों को पैरा मिल्ट्री व छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने निर्मलता से मार डाला था, इस मामले की 28 जून को 10वीं बरसी थी । जिस मौके पर 20,000 से ज्यादा आदिवासियों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग की । मृतकों की याद में बनाए गए शहीद स्तंभ के चारों ओर इकट्ठा हुए आदिवासियों ने इस मौके पर अपने साथियों को याद करते हुए जन गीत में आक्रोश के साथ तत्कालीन सरकार के निर्मम कार्यवाही का विरोध किया व वर्तमान सरकार के द्वारा इस मामले पर न्यायिक जांच रिपोर्ट मैं मुठभेड़ को पूरी तरह से फर्जी करार दिए जाने के बावजूद अभी तक दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने को लेकर आक्रोश जाताया

IMG 20220629 WA0005

बीजापुर ज़िले के सारकेगुडा में जून 2012 में सुरक्षाबलों के कथित नक्सल एनकाउंटर में 17 लोगों की मौत हुई थी जिनमें नाबालिग़ भी शामिल थे. इस मामले की जांच के लिए बनी जस्टिस वी.के. अग्रवाल कमिटी ने राज्य सरकार को बीते महीने रिपोर्ट सौंप दी.

IMG 20220629 WA0006

इस रिपोर्ट में कहा गया कि है कि मारे गए सभी लोग स्थानीय आदिवासी थे और उनकी ओर से कोई गोली नहीं चलाई गई थी और न ही उनके नक्सली होने के सुबूत हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लोगों को बहुत क़रीब से ‘दहशत में’ गोली मारी गई जबकि सुरक्षाबल के जवान आपस की क्रॉस फ़ायरिंग में घायल हुए.

IMG 20220629 WA0007

परंपरागत त्यौहार मना रहे थे गांव के लोग

बीजापुर के सारकेगुड़ा में कई पीढ़ियों से मनाए जा रहे परंपरागत त्यौहार के लिए गांव वाले इकट्ठा हुए थे। रमन सरकार ने उन पर बर्बरतापूर्वक हमला करवा कर क्रूर नरसंहार करवाया था। इस नरसंहार के बाद बस्तर के आदिवासियों ने तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। एड़समेटा बीजापुर में किया गया एक साल के भीतर दूसरा नरसंहार था। यहां भी 8 आदिवासियों की बीजपंडुम मनाते समय हत्या कर दी गयी थी । इस मामले में भी जस्टिस वीके अग्रवाल की एकल जांच कमेटी ने 2019 में ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर इसे भी फर्जी करा दे दिया है मगर अभी तक इस मामले में भी सरकार ने कोई कार्यवाही ना कर जता दिया है कि वह सुरक्षा बलों के अत्याचार के साथ खड़ी है ।

IMG 20220629 WA0009
पिछले 2 वर्षों से  बस्तर के विभिन्न हिस्से में लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन कर अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार के सामने कार्यवाही की मांग के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे आदिवासियों ने पूरे देश को जता दिया है कि उनका विश्वास सशस्त्र क्रांति से ज्यादा अभी भी भारत के संविधान और लोकतंत्र पर बना हुआ है। अगर आदिवासियों के इन आंदोलनों को लेकर सरकार यह सोचती है कि इसके पीछे माओवादी हैं तो यह इस बात का पक्का संकेत है कि माओवादियों ने अपनी रणनीति बदली है और वे बातचीत के रास्ते आना चाहते हैं अब पहल सरकार को करनी चाहिए । नहीं तो पिछले 15 वर्षों के दौरान हुए सैकड़ों फर्जी मुठभेड़ व गिरफ़्तारियों और इन पर जांच रिपोर्ट द्वारा मुहर लगने के बाद भी कोई कार्यवाही ना करने को लेकर आदिवासियों का मनोबल टूट सकता है जिसे सशस्त्र संघर्ष और मजबूत होगा जो आने वाले दिनों में सरकार के लिए और चुनौती बनेगा ।

संबंधित खबरें (Similar News)