Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

साज़िश

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
साज़िश

(उन्नाव की बेटी के नाम)

आज की कविता

जब साज़िश, हादसा कहलाये
और साज़िश करने वालों को
गद्दी पे बिठाया जाने लगे
जम्हूर का हर एक नक़्श-ऐ -क़दम
ठोकर से मिटाया जाने लगे

जब ख़ून से लथपथ हाथों में
इस देश का परचम आ जाए
और आग लगाने वालों को
फूलों से नवाज़ा जाने लगे

जब कमज़ोरों के जिस्मों पर
नफ़रत की सियासत रक़्स करे
जब इज़्ज़त लूटने वालों पर
ख़ुद राज सिघासन फ़क़्र करे

जब जेल में बैठे क़ातिल को
हर एक सहूलत हासिल हो
और हर बाइज़्ज़त शहरी को
सूली पे चढ़ाया जाने लगे

जब नफ़रत भीड़ के भेस में हो
और भीड़, हर एक चौराहे पर
क़ानून को अपने हाथ में ले

जब मुंसिफ़ सहमे, सहमे हों
और माँगे भीक हिफ़ाज़त की

ऐवान-ए-सियासत में पहम
जब धर्म के नारे उट्ठने लगे
जब मंदिर, मस्जिद, गिरजा में
हर एक पहचान सिमट जाए

जा लूटने वाले चैन से हों
और बस्ती, बस्ती भूख उगे
जब काम तो ढूँढें हाथ, मगर
कुछ हाथ ना आए, हाथों के
और ख़ाली, ख़ाली हाथों को
शमशीर थमाई जाने लगे

तब समझो हर एक घटना का
आपस में गहरा रिश्ता है
यह धर्म के नाम पे साज़िश है
और साज़िश बेहद गहरी है

तब समझो, मज़हब-ओ-धर्म नहीं
तहज़ीब लगी है दाओ पर
रंगों से भारे इस गुलशन की
तक़दीर लगी है दाओ पर

उट्ठो के हिफ़ाज़त वाजिब है
तहज़ीब के हर मैख़ाने की
उट्ठो के हिफ़ाज़त लाज़िम है
हर जाम की, हर पैमाने की

IMG 20190804 WA0003

~गौहर रज़ा

संबंधित खबरें (Similar News)