Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सागौन की अवैध कटाई, डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के गैंजी और लोहारटोला बीट में लकड़ी माफिया सक्रिय

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सागौन की अवैध कटाई, डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के गैंजी और लोहारटोला बीट में लकड़ी माफिया सक्रिय
IMG 20210208 WA0007

जय प्रकाश सिन्हा

बालोद। ग्राम पिपरखार के गरीब आदिवासी अर्जुन सिंह गोड़ अपने खेत के मेड़ पर लगे सागौन पेड़ को कटवा कर वन विभाग से पैसा जुटाना चाहता है। ताकि अपनी बेटी का विवाह कर सके। कलेक्टर को अनुमति के लिए आवेदन दिया तो विभाग के लोग जांच करने आए और स्थल निरीक्षण कर चले गए। लेकिन अर्जुन सिंह को आज तक पेड़ कटवाने की अनुमति नही मिली। अपनी बेटी के विवाह के लिए फिक्रमंद गरीब किसान सालो सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहा और उधर ज़िलें के वन माफिया राजश्व भूमि में आए दिन बेसकीमती सागौन का कत्लेआम कर रहे है। काटे गए सागौन पेड़ों के ठूंठ इसकी हकीकत बयां रहे हैं। डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले कई इलाकों में इन दिनों सागौन के पेड़ों की कटाई की जा रही है। इससे सागौन के पेड़ समाप्त होते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गैंजी व लोहारटोला बीट के पीपरखार, भिंदो, डूटामारदी, डालाकसा और झरनटोला में कई पेड़ काटे जा चुके हैं, वहीं कई पेड़ ऐसे खड़े हैं, जिन्हें आधा काटा जा चुका है।

सागौन पर चल रही आरी, वन और राजश्व विभाग मौन

राजश्व भूमि पर हरे भरे सागौन पेड़ों पर बेखौफ आरी चल रही है। लकड़ी माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार दिख रहा है। डौंडीलोहारा तहसील में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि बिना परमिट के सागौन पेड़ों को काट कर तिजारत कर रहे हैं। जानकारी के बाद भी विभाग मौन है।

IMG 20210208 WA0006

दूसरे खेत का काटा सागौन तो आया मामला सामने

क्षेत्र की राजश्व भूमि में खड़े हरे भरे सागौन पेड़ो की अवैध कटाई का मामला तब उजागर हुवा जब लकड़ी ठेकेदार ने बिना कोई लेन-देन के दूसरे खेत पर खड़े सागौन पेड़ की कटाई कर दी। दूसरे के खेत पर खड़े सागौन पेड़ कटाई का मामला उछला तो गांव में बैठक हुई। बैठक कर ठेकेदार से 10 हजार रुपए का दंड लिया गया।

सागौन काट लो फिर तैयार करेंगे प्रकरण

गैंजी बीट के झरनटोला में अवैध तरीके से कटे रहे सागौन पेड़ को लेकर जब किसानों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने पटवारी से मिलवाया और पटवारी ने कहा कि तुम लोग सागौन काट लो फिर प्रकरण तैयार कर लेंगे।

रात के अंधेरे में परिवहन

लकड़ी माफिया के लोग सागौन की कटाई करते हैं और जैसे ही रात होती है तो वाहनों पर लकड़ी आरा मशीनों में भिजवा देते हैं। इस तरह आए दिन लाखो रुपए की बेसकीमती सागौन लकड़ी काटकर बाहर भेजी जा रही है। लोगों का कहना है कि एक ओर शासन द्वारा सागौन की सुरक्षा के लिए सख्त कायदे कानून बनाया गया है, लेकिन राजश्व और वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी निगरानी नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह समय रहते इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो हरे भरे सागौन के कीमती पेड़ साफ होते जाएंगे।

IMG 20210208 WA0009

बिना अनुमति नही काटा जा सकता पेड़

यदि किसी व्यक्ति की भूमि पर ऐसे पेड़ हैं जिनको बिना अनुमति के काटा नहीं जा सकता है और वह किन्हीं कारणों के चलते उन्हें काटना चाहता है तो उसे इसके लिए राजस्व विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। आवेदक को जिन पेड़ों को काटना है उनकी संख्या, रकबा, पेड़ की प्रजाती, लंबाई, चौड़ाई आदि जानकारी देनी होती है।

उन क्षेत्रों में थोड़ा कम जा पाता हूं। हालांकि पटवारी और आरआई जाते है। उनसे पूछ लेता हूं। सागौन पेड़ की कटाई हो रही है तो मैं तत्काल आरआई और पटवारी को एक्टिव करता हूं। कटता हुवा पाया जाएगा तो पंचनामा होगा। पेड़ जप्ती की कार्यवाही करेंगे। केस चलेगा और एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर साहब को भेजेंगे। भुरकाभाट में कहुआ कटने की जानकारी आई तो तुरंत पटवारी को भेजकर पकड़ लिया गया — राम रतन दुबे तहसीलदार डौंडीलोहारा

संबंधित खबरें (Similar News)