Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ जंग लड़ने वाला सबसे ताकतवर योद्धा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ जंग लड़ने वाला सबसे ताकतवर योद्धा
IMG 20200612 WA0008

समाजवादियों की पीढ़ी में अकेले लालू प्रसाद यादव थे जो सड़कों पर उतर कर राजनीति करने के महत्व को समझते थे और बार बार उसका इस्तेमाल करते थे। उन्हें पता था कि पिछड़ी दलित जनता को यह मनोवैज्ञानिक एहसास कैसे कराया जाए कि न केवल सत्ता उनकी है बल्कि इसे चला भी वही रहे हैं। यह लालू की शैली थी कि पिछड़े दलित ख़ुद को सत्ता का हिस्सेदार समझते थे केवल वोटर नही। लालू के समकालीन किसी भी समाजवादी नेता में यह करिश्माई अन्दाज़ हमने नही देखा।

यह बात कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को लालू प्रसाद यादव से सीखना चाहिए कि साम्प्रदायिक शक्तियों से कैसे निपटें। 6 दिसम्बर के बाबरी विध्वंस के बाद जनता लालू के साथ ही क्यों खड़ी रही भाजपा के पक्ष में क्यों नही गयी? इसके पीछे की राजनीति आज भी प्रासंगिक है।लालू को यह पता था कि साम्प्रदायिक शक्तियों का कड़ा विरोध करके ही बिहार और देश की राजनीति में लम्बे समय तक बना रहा जा सकता है यह जोखिम भरी बात थी मगर उन्होंने जोखिम उठाया।लालू ख़ुद को पहले पिछड़ों के नेता कहते थे लेकिन उन्होंने बाद में ख़ुद को मुस्लिमों और पिछड़ों का नेता कहने में गर्व किया। लेकिन यह भ एक सच्चाई है कि लालू के राज में अगड़ों की वैसी हकतलफ़ी नही हुई जैसी हकतलफ़ी देश के तमाम राज्यों में पिछड़ों और दलितों के नेताओं ने की थी।

राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लालू प्रसाद यादव की बड़ी भूल बताया जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि अगर राबड़ी मुख्यमंत्री नही बनती तो उनकी पार्टी 1997 में ही टूट जाती। जानने वाले जानते हैं कि 97 जुलाई में जब लालू का जेल जाना लगभग तय हो गया था, पार्टी में अलग अलग शक्ति केंद्र बनने लगे। उस एक वक़्त लालू की मुर्ग़ा और बाटी पार्टी की चर्चा ज़ोरों पर थी जो रोज़ किसी ने किसी दावेदार के घर होती, नतीजा यह हुआ कि जो विभीषण बन सकते थे वो भरत बन गए और अंततः पार्टी को एक रखने के लिए और विधायकों के साथ साथ जनता को यह एहसास कराने के लिए कि पार्टी हम चला रहे हैं लालू ने राबड़ी को सीएम बना दिया।लालू की जवाबदेही आम जनता के लिए थी, है और रहेगी। इससे फ़र्क़ नही पड़ता कि पत्रकार क्या सोचते हैं? विपक्ष क्या सोचता है?

IMG 20200612 WA0009

आवेश तिवारी

संबंधित खबरें (Similar News)