Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सबसे बड़ा दिलवाला शिक्षक

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सबसे बड़ा दिलवाला शिक्षक

विक्रम सिंह चौहान

IMG 20201205 WA0003

इससे बड़ा दिलवाला शिक्षक दुनिया में और कोई नहीं है।वाकई ग्लोबल टीचर हैं महाराष्ट्र सोलापुर जिले के एक गांव पारितेवादी के प्राइमरी स्कूल टीचर रणजीत सिंह दिसाले। इन्हें वार्की फाउंडेशन की ओर से 7.38 करोड़ की धनराशि मिली है।इन्हें विश्व के 12 हज़ार शिक्षकों के बीच ग्लोबल टीचर चुना गया है। दिसाले इनमें से आधी धनराशि 10 उपविजेताओं को दे रहे हैं ताकि वे अपने देश में,अपने स्कूल में शिक्षा सुधारने में खर्च कर सकें।दिसाले को यह सम्मान उनके शिक्षा में नए प्रयास के लिए दिया गया।खासतौर पर उन्होंने लड़कियों को घर-घर जाकर सीधा स्कूल लेकर आये जिससे बाल विवाह उस क्षेत्र में पूरी तरह से रुक गया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने डिजिटल माध्यम से शिक्षा जारी रखी।दिसाले ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पहली बार किताबों में क्यूआर कोड शुरू करने की पहल की। उन्होंने हर पाठ और कविताओं का क्यूआर कोड बनाया है। इतना ही नहीं साल 2017 में महाराष्ट्र सरकार को ये प्रस्ताव दिया कि सारा सिलेबस इससे जोड़ दिया जाए। इसके बाद दिसाले की ये बात पहले प्रायोगिक स्तर पर चली और तब जाकर राज्य सरकार ने घोषणा की कि वह सभी श्रेणियों के लिए राज्य में क्यूआर कोड पाठ्यपुस्तकें शुरू करेगी। अब तो एनसीईआरटी ने भी ये घोषणा कर दी है। 32 साल के दिसाले 2009 से अपने स्कूल में बदलाव की शुरुआत की और आज पूरी दुनिया उसके स्कूल के बारे में जानना चाह रही है। सलाम है इस शिक्षक को।

IMG 20201205 WA0002

विक्रम सिंह चौहान

संबंधित खबरें (Similar News)