Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सत्ता का दोहरा चरित्र

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सत्ता  का  दोहरा चरित्र
IMG 20190722 WA0009

देश भर में एक मुहिम चल रहा है। सरकार अपराध मिटाने के नाम पर नये-नये काले कानून बना रही है। अभी UAPA जिसके बहाने जमकर जनपक्षधरों पर हमले किये जा रहे हैं उसे और मजबूत बनाने के लिए नयी UAPA संशोधन बिल लाने की तैयारी चल रही है।

पुलिस चाहे किसी पर भी शक कर ले, उसे उठा ले और अब तो उसे आतंकवादी भी घोषित कर सकेगी। इन सभीके बहाने सबसे बड़ा शिकार प्रगतिशीलों व जनपक्षधरों को बनाया जा रहा है। नक्सल मुक्त अभिमान के नाम पर मार्क्स, लेनिन, माओ की विचारधारा को सही मायने में मानने वाले लोगों को या सही अर्थों में जनहित में काम करने वाले लोगों को देशद्रोही के रूप में चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी से लेकर कई तरह की धाराएं लगा रही है। समाज में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। जनता की सच्ची हितकर संगठनों पर नक्सल लिंक नाम पर बैन लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।

इस बात को बिना बताए कि आख़िर इनके अर्थों में नक्सली कहते किसको है? क्यों मार्क्स, लेनिन, माओ की विचारधारा इन्हें देश के लिए खतरा नजर आती है?( क्योंकि जेलों में बंद लोगों में लेखक, कवि, पत्रकार, वकील जैसे लोग की भरमार है जो न्याय पसंद लोग हैं

…। ) जबकि जर्मन… फासीवाद से प्रेरित फासीवादी संगठन आरएसएस जो अपने हिंसक कृतों के लिए मशहूर है को खुली छूट है। इन्हें छूट है अपनी कट्टर विचारधारा को फैलाने की, बच्चो तक में हिंसक कट्टर भावना पैदा करने की, इसके लिए शाखा चलाने की और समय समय पर अपने कृत को अंजाम देकर बिना किसी कारवाई के फिर से समाज में जहर घोलने की। ये तलवार चला सकते हैं, बंदूक चला सकते है, गाय के नाम पर हिंसा फैला सकते है, मंदिर के नाम पर हिंसा कर सकते है, धर्म के नाम पर उन्माद फैला सकते है, लव जिहाद के बहाने महिलाओं की आजादी पर बैन लगा सकते है, हत्याएँ कर सकते हैं पर ना ही देश के लिए सरकार इन्हें खतरा बताती है , न ही इनके संगठन पर बैन का कोई मुहिम चला रही है । इन्हें अपराध करने की पूरी छूट दे दी गई है। सवाल है आखिर क्यों मार्क्स-लेनिन-माओ की विचारधारा पर इतने पहरे जिसने बंदूक तो दूर डंडा भी नहीं रखा उसे हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता के शक के बहाने कैद और क्यों नाजी विचारधारा के हथियारबंद हिन्दू आतंकवादी संगठन को इतनी छूट………। जब इन्हें अपने विचार रखने, फैलाने की आजादी है तो बाकियों को क्यों नही?

IMG 20190722 WA0010

~ Ilika Priy

संबंधित खबरें (Similar News)