Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

सड़कछाप गुंडा है या कलेक्टर, पत्रकार को धमकाने की हरकत वायरल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
सड़कछाप गुंडा है या कलेक्टर, पत्रकार को धमकाने की हरकत वायरल

बीजापुर

+91 92947 50000

    यह नंबर बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडे जी का है । मैं देश भर के संविधान और कानून के जानकारों से निवेदन करता हूं कि इस नंबर पर संपर्क करके इनसे यह जरूर पूछें कि जनता के हित में, जनता के पैसे से कराए जा रहे काम का,  जनता द्वारा विवरण और जानकारी क्यों नहीं प्राप्त की जा सकती ? इनका कहना है कि वह जानकारी लेने वाले के ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला लगाकर उसे जेल भिजवा सकते हैं । 

     कलेक्टर द्वारा यह धमकी किसी आम आदमी को सीधे अपने ऑफिस में नहीं, और ना ही अपने मोबाईल नंबर पर बल्कि बीजापुर के एक पत्रकार Vishal Kumar Gomas को सड़क पर सोलर लाईट का नियम विरुद्ध अनियमितता पूर्ण काम देख रहे मुंशी के फोन से दी गई । 

  बीजापुर के इस कलेक्टर के मनमाने ढंग से काम करने और नियम कानून के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने, नियम विरुद्ध काम करने,  कलेक्टर के पद पर सड़कछाप दादागिरी करने के ऑडियो और खबर पहले भी वायरल हो चुके हैं । कुछ दिन पहले ही कलेक्टर का भाजपा के नेता व क्षेत्र के प्रमुख ठेकेदार अजय सिंह Ajay Singh के साथ हुई बात का आडियो वायरल हुआ था , जिसमें उक्त कलेक्टर की कार्यक्षमता और समझ उजागर हुई थी ।

   पता नहीं पांडे जी भाजपा सरकार के किसी महत्वपूर्ण नेता के रिश्तेदार या नजदीकी हैं जिसके कारण से इन्हें तमाम शिकायतों के बाद भी अब तक पद में बनाए रखा गया है । 

बीजापुर से जो खबर मिल रही है उसके अनुसार यह देश का अद्भुत मामला है जहां जिला के भीतर किसी भ्रष्टाचार या अनियमितता की खबर खोजने वाले पत्रकारों को या उसके संबंध में जानकारी लेने वाले किसी भी आम जनता को अगर किसी ठेकेदार, मुंशी या कर्मचारी से बात करनी पड़े तो उसके फोन में सीधे कलेक्टर उसको जवाब देने लगेंगे और धमकाने लगेंगे । कलेक्टर की सड़क छाप गुंडागर्दी इस वायरल आडियो वीडियो से स्पष्ट है ।

संवेदनशील बीजापुर जिला के पत्रकारों की बहादुरी और अपने काम के प्रति निष्ठा जगजाहिर है, उन्हे सम्मानित करने के बजाय हतोत्साहित करने वाले अधिकारी निश्चित ही यहां काम करने लायक नही है । इस मुद्दे में बीजापुर कलेक्टर से बात करने की कोशिश की गई मगर लगातार मोबाइल बंद रहने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया जबकि पीड़ित पत्रकार विशाल गोम्स ने *भूमकाल समाचार* को बताया कि उन्हें डर है की बीजापुर कलेक्टर उन्हें किसी फर्जी मामले में फंसा न दे ।

आडियो वीडियो देखने के लिए *कमल शुक्ला* के फेसबुक में जाएं

संबंधित खबरें (Similar News)