Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

संविधान मौन हुआ। शासक मुंह जोर है।।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
संविधान  मौन   हुआ।  शासक  मुंह   जोर  है।।

आज की कविता : 1

संविधान मौन हुआ।
शासक मुंह जोर है।।

=————————=
ये लिंचिंग का दौर है।
नृशंसता का ठौर है।।

करता है कत्ल कोई।
कातिल कोई और है।।

शिकायत करें किससे।
जब राजा ही चोर है।
।

अपराधी सभासद हैं।
तो हत्यारा महापौर है।।

चाल चरित बगुले का।
शिकार पर ही जोर है।।

माली हालत खस्ता है।
उधार पे टिकी कौर है।।

गिरगिट भी चकित है।
रंग रोगन चहुं ओर है।।

कानून लंगड़ा लूला है।
और न्याय बिन डोर है।।

विकास नंगा दौड़ रहा।
वाह वाह का शोर है।।

चीर हरण आम हुआ।
काली घटा घनघोर है।।

सत्य भी पराजित है।
झूठा ही सिरमौर है।।

संविधान मौन हुआ।
शासक मुंह जोर है।।

=——इजराईल खान-=

IMG 20190816 WA0001

आज की कविता : 2

भारत माता की…जय….

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा रामदीन को
जिसने मारा अलादीन को
जिसने मारा कमला को भी
जिसने मारा सलमा को भी

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा ईमानों को
जिसने मारा खलिहानों को
जिसने मारा कुल्हाड़ी को
जिसने मारा घर-बाड़ी को

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा बच्चा-बच्चा
जिसने मारा गेंहू कच्चा
जिसने मारा रिक्शा-ठेला
जिसने मारा गांव का मेला

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा ज़िंदा ख़ून
जिसने मारा था क़ानून
जिसने मारा पुलिस का थाना
जिसने मारा कवि दीवाना

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा दुकानों को
जिसने मारा अनजानों को
जिसने मारा स्कूलों को
जिसने मारा था फूलों को

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा वोट-चुनाव
जिसने मारी व्यास-चिनाव
जिसने मारे लाखों लोग
जिसने मारा सुख और सोग

सब के सब हो जाएंगे बरी
जिसने मारा भाईचारा
जिसने मारा मुल्क़ हमारा
आंखों का सब आब हमारा
जिसने मारा ख़्वाब हमारा

सब के सब हो जाएंगे बरी
15 अगस्त, 26 जनवरी
सारे पद, सारी कैटेगरी
सब के सब हो जाएंगे बरी

भारत माता की…जय….

  • मयंक सक्सेना

संबंधित खबरें (Similar News)