Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

शुक्र है कि अब भी बचे हुए हैं कुछ लोग !

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
शुक्र है कि अब भी बचे हुए हैं कुछ लोग !
IMG 20190827 WA0004

सरला माहेश्वरी

शुक्र है कि अब भी बचे हुए हैं कुछ लोग
इन बचे हुए लोगों को कल से लगता है डर !
काल से लगता है डर !
शुक्र है कि इन्हें लगता है डर कि
कल को कोई यह न कह दे कि
इन्होंने बेच दी थी अपनी आत्मा !
न्याय के सर्वोच्च स्तर पर
न्याय के न्यून को ही गंवा दिया !

शुक्र है मुक्तिबोध कि
कुछ लोगों को अब भी लगता है डर कि वे
सफलता के चन्द्र की छाया में कहीं
घूग्घू, सियार या भूत तो नहीं बन जाएँगे !
शुक्र है कि उन्हें लगता है डर कि
कल को कहीं लोग यह न कहें कि
अब तक क्या किया,
जीवन क्या जिया,
ज्यादा लिया और दिया बहुत-बहुत कम

मर गया देश, अरे जीवित रह गये तुम…!

शुक्र है पाश !
कि अभी भी कुछ लोगों की आत्मा का सूरज डूबा नहीं है
शुक्र है कि उनकी आँखें पथराई नहीं है
शुक्र है उन्हें याद है पाश कि
बिना जमीर होना जिंदगी के लिए शर्त बन जाये
आंख की पुतली में हाँ के सिवाय
कोई भी शब्द अश्लील हो
और मन बदकार पलों के सामने दण्डवत झुका रहे
तो हमें देश की सुरक्षा से खतरा है !

शुक्र है मुक्तिबोध ! शुक्र है पाश !
कि सपना अभी ज़िंदा है !
जस्टिस लोया मर कर भी जिंदा है !
पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लोकतंत्र का महा खेल अभी !
धरती फाड़ कर भी सच सामने आयेगा
इसकी संभावना ज़िंदा है !
मरी नहीं ये दुनिया, अभी ज़िंदा है !

संबंधित खबरें (Similar News)