Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

विकास दुबे की हत्या न्यू इंडिया’ की न्याय-व्यवस्था क्या अब भारत में ऐसे ही न्याय होगा ?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
विकास दुबे की हत्या न्यू इंडिया’ की न्याय-व्यवस्था क्या अब भारत में ऐसे ही न्याय होगा ?
IMG 20200710 WA0000

कृष्णकांत

न्यू इंडिया’ की यह न्याय-व्यवस्था विकास दुबे से भी भयानक है। क्या अब भारत में ऐसे ही न्याय होगा? क्या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को अब अपने कानून और न्याय-व्यवस्था पर भरोसा नहीं रह गया है?

क्या भारत का समूचा तंत्र अब मॉब जस्टिस करेगा? क्या दुर्दांत अपराधियों को कोर्ट से महीने-पंद्रह दिन में सजा नहीं दिलवाई जा सकती? जिन नेताओं ने ऐसे अपराधी को दशकों से संरक्षण दिया हुआ था, क्या उनका भी एनकाउंटर होगा? क्या विकास दुबे का सियासी कनेक्शन छुपाने के लिए उसे मारा गया?

ये पोस्ट रात को लिखी थी, लेकिन कुछ सोचकर पोस्ट नहीं की। परंतु अब सुबह खबर मिल रही है कि विकास दुबे “मुठभेड़” में मारा गया।

उज्जैन में जो भी हुआ, इतना तो तय था कि वह गिरफ्तारी नहीं थी। दुबे ने आत्मसमर्पण किया था। उसके एक साथी को भी पकड़कर मार दिया गया। थ्योरी वही है। गाड़ी खराब हुई और मुठभेड़ हुई। क्या भारत का पुलिस तंत्र इतना अक्षम हो चुका है कि वह एक अपराधी नहीं संभाल सकता?

IMG 20200710 WA0002

जिसने आत्मसमर्पण किया वह मुठभेड़ क्यों करेगा? विकास दुबे का मरना ही उचित था, लेकिन बेहतर होता कि उसे कानून मारता। क्या हमारे देश में न्यायपालिका खत्म हो चुकी है? क्या हर अपराधी न्यायालय के बाहर मारा जाएगा?

न्यायालय के बाहर हर मौत की सजा न्याय नहीं है, गैर-न्यायिक हत्या है।

‘ठोंक देने’ का कानून मध्यकाल में भी बर्बर माना जाता था। आज तो है ही। यूपी में बड़ी पुरानी कहावत है- खेत खाये गदहा, मार खाए जुलहा। यह तो न्याय नहीं हुआ। कोई भी प्रशासक अगर कानून का शासन नहीं चला सकता तो वह किसी लायक नहीं हैं। धड़ाधड़ हत्याएं करना न्याय नहीं है।

कल उसके बेटे और पत्नी के नाम पर फ़ोटो वायरल हुई। उसके पहले उसके घर और गाड़ी तोड़ने की फ़ोटो वायरल हुई। उसके पांच साथी भी मुठभेड़ में मारे गए। सरकार अपने कृत्यों से लोगों को विवश कर रही है कि वे एक दुर्दांत अपराधी के पक्ष में तर्क दें। किसी व्यक्ति के क्रूरतम अपराध के लिए आप उसका घर गिरा दें, गाड़ी कुचल दें, उसके पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करें, यह न्यायिक प्रक्रिया नहीं है।

विकास दुबे ने हमारे आठ सिपाहियों को मारा था। उसके प्रति किसी को कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। लेकिन अपराधियों को मारने के लिए कानून को क्यों मार दिया जा रहा है? न्याय प्रक्रिया में देर होती है तो न्यायिक सुधार करना था। वह करने की कूवत किसी में नहीं।

कल को आपके ऊपर कोई आरोप लगे और आपको गोली मार दी जाए?

मुझे मालूम है कि कई लोग इस “क्रूरतम कृत्य” का समर्थन करेंगे।

IMG 20200710 WA0001

कृष्णकांत

संबंधित खबरें (Similar News)