Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा पर एफ. आई.आर. पत्रकारिता का दमन!

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा पर एफ. आई.आर. पत्रकारिता का दमन!
IMG 20200523 WA0015

दुर्ग; भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के नजरिये से पत्रकारों द्वारा लिखी गई खबर के विरुद्ध सम्बंधित अफसर के ऊपर कार्यवाही की बजाय उसके द्वारा कान्केर से प्रकाशित समाचार पत्र “बस्तर बँधु” के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील शर्मा पर दुर्भावनावश कराई गई एफआईआर और पुलिस की अचानक हुई कार्यवाही पर छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को
स्वयं संज्ञान लेना चाहिये। यह बात समाजसेवी अधिवक्ता श्रीराम शुक्ला ने कही।
उन्होनें आगे कहा कि पत्रकारों के लिए बनाई गई कमेटी में उक्त शिकायत को रखना चाहिये था। अगर अधिकारियों और पुलिस की मनमानी ऐसे ही जारी रही तो कांग्रेस की मीडिया में जो गति है वह कभी खत्म होने वाली नहीं है!
श्री शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी और गृह मन्त्री ताम्रध्वज साहू जी से इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया है। उनका कहना है कि क्या आपराधिक प्रकरण दर्ज कराना ही एक मात्र विकल्प है? अगर अफसर पाकसाफ हैं तो स्पस्टीकरण देना चाहिये या मानहानि के लिए लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिये! समाचार प्रकाशन में सीधे पत्रकारों पर एफआईआर का चलन लोकतंत्र के पतन का रास्ता है? बल्कि कांग्रेस के भविष्य के लिए भी यह ठीक नहीं होगा!

IMG 20200523 WA0014


अधिवक्ता श्रीराम शुक्ला ने पत्रकारिता के दमन की नीति पर अपना आक्रोश कुछ इस प्रकार प्रकट किया-
अब दुआ के लिए हाथ उठा लो यारों,
सुना है हर दवा बेकाम हो गई है!

संबंधित खबरें (Similar News)