Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

वन विभाग के फरमान से तेंदूपत्ता संग्राहकों में मायूसी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
वन विभाग के फरमान से तेंदूपत्ता संग्राहकों में मायूसी


IMG 20190429 WA0001

बस्तर के आदिवासियों के लिए तेंदूपत्ता प्रकृति की एक ऐसी देन है जिस पर आदिवासियों की पूरी अर्थ व्यवस्था टिकी हुई है । तेंदूपत्ता को हरा सोना के नाम से भी जाना जाता है ।
कूकानार क्षेत्र में इन दिनों तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य जोरो पर चल रहा है ,परन्तु जहां संग्राहको में तेंदूपत्ता को लेकर खुशी देखी जा सकती है वही वन विभाग के एक फरमान से हजारों संग्राहको में मायूसी छा गई है । संग्राहको के कथनानुसार वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संग्राहको को तेंदूपत्ता खरीदी हेतु मात्र तीन दिन का समय दिया गया हैं जबकि क्षेत्र में तेंदूपत्ता 150 से 200 एकड़ के एरिया में बहुतायत मात्रा में हुआ है ,क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आयता मंडावी,हिड़मा राम,टाँगररास की सरपंच सुकड़ी बाई , मुन्ना,हांदा,जोगा, फ़डमुंशी लखमा,मंगली,बुधराम आदि लोगों ने कहा कि शासकीय खरीदी होने के कारण अभी तक कोई भी आकर हम लोगो को पत्ता का दर भी नही बताया है । शासन ने चार हजार रु की घोषणा की थी उसका इंतजार है ,पहले ठेकेदारों के द्वारा खरीदी होती थी तो हम लोग दो सप्ताह तक तेंदूपत्ता तोड़ते थे जिससे हमें काफी मुनाफा होता था । शासकीय खरीदी होने से समय 3 दिन निश्चित कर दिया गया है जिससे हम लोगो का बहुत नुकसान हो जाएगा । दो सप्ताह तक हम लोगों ने पहाड़ियों में भी जाकर बूटा कटाई का कार्य किया था ,हमे तेंदूपत्ता तोड़ने हेतु भी दो सप्ताह का वक्त चाहिए,जिससे हमें उचित लाभ मिल सके ।
जंगल के बीच लगभग 60 वर्षीय हडमें कवासी एवम उसके पति पाण्डु अपने बच्चों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे उन्होंने कहा कि शासकीय खरीदी सही प्रक्रिया है इसमें हमारे पैसे डूबने का कोई खतरा नही रहता ठेकेदारी में कई बार हमारे मेहनताने की राशि डूब गई है इस चिलचिलाती गर्मी में हम लोग सपरिवार तोड़ाई का कार्य करते है परन्तु मात्र तीन दिनों में तेंदूपत्ता पूरी तरह से नही तोड़ा जा सकता है जिससे हम लोगों का बहुत नुकसान होगा ।
तेंदूपत्ता तोड़ाई की समय सीमा बढाने की मांग

इस क्षेत्र के आदिवासी समाज के नेता आयताराम मंडावी एवम हिड़माराम कुंजाम ने शासन से तेंदूपत्ता तोड़ाई की समय सीमा दो सप्ताह एवम तेंदूपत्ता की शासकीय दर के बारे में जानकारी देने की अपील की है जिससे संग्राहको के बीच फैली असमंजस की स्तिथि को दूर किया जा सके । आपको बता दे कि ग्राम टाँगररास का तेंदूपत्ता फड़ कूकानार अ समिति के अंतर्गत आता है व गत वर्ष इकत्तीस सौ संग्राहको ने यह कार्य किया था ।
इस सम्बंध में वनमण्डलाधिकारी सुकमा के.आर.बढई से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि
मौसम एवम संसाधन की व्यवस्था को देखते हुए तेंदूपत्ते की गुणवत्ता को देखकर जब तकज लक्ष्य पूर्ण नही हो जाता है क्रय किया जावेगा

संजय सिंह की रिपोर्ट कूकानार सुकमा से

संबंधित खबरें (Similar News)