Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

लोकतंत्र की अमिट स्याही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
लोकतंत्र की अमिट स्याही
IMG 20190425 WA0007

लोकतंत्र की अमिट स्याही,
बायें हाथ की तर्जनी पर लग तो गई…
और महीनों तक क़ायम भी रहेगी,
पर वास्तविकता के धरातल पर ,
ज़रा अलग है ये अमिट स्याही..

वैसे तो ये स्याही लगती तो है,
न मिटने के लिए, लेकिन….
हक़ीक़त में ये होती है धुंधली भी,
और मिटती भी है…
सियासत के पास हर तरह की अमिट स्याही का,
बेजोड़ तोड़ है….

मसलन—-

सच लिखने वालों की अमिट स्याही,
उनके ही लहू से मिटाती है ये सियासत…

चैन-ओ-अम्न की अमिट स्याही,
बंदूकों और लाठियों की मदद ले,
मज़हबी दंगों से मिटाई जाती है…..

ज़हानत और तर्क की अमिट स्याही,
ज़हालत और रूढ़ियों से मिटाने की…
कुव्वत है सियासत में…

यहां फर्जी वादों के साथ
फर्जी मतदान भी होते हैं…
फिर आंकड़ों में हेर-फेर कर,
सियासी कुर्सी पर काबिज़ हुआ जाता है…
और क़ायम….
जान की क़ीमत पर रहा जाता है….

किसी की थाली में सोने- चांदी भरने के लिए,
कोई भूखा भी मारा जाता है….

और इन सब मे लोकतंत्र की अमिट स्याही,
धूमिल होती जाती है..
और अंततः मिट भी जाती है…

और जो नहीं मिटती …तो
तो दर्द बनकर क़ायम रहती है,

दंगों में और फसादों में….

फौजियों की बेवाओं में,

जंगल से बेदखल किये गए,
वहां के बाशिंदों के जलते घरों मे….

आत्महत्या कर चुके किसानों के ,
सूने खेतों में…

दुष्कर्म का शिकार हुई बच्चियों की …
छत-विछत पत्थर से कुचल दी गयी लाशों मे,

बेरोज़गार नौजवानों के,
बंदूक पकड़े हाथों में…

चौड़ी होती सड़कों और,
कारखनों की भेंट चढ़ती ज़मीनों में….

और इस पूरी दुनिया में,
जिसमें एक तबका गटर साफ कर रहा…
उसी हाथ से, जिसमें लगी है,
लोकतंत्र की अमिट स्याही……

IMG 20190425 WA0008

रोशनी बंजारे “चित्रा”

संबंधित खबरें (Similar News)