Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

राहत सामग्री वितरण पर रोक : माकपा ने आईजी के आदेश को बताया अव्यावहारिक और अमानवीय

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
राहत सामग्री वितरण पर रोक : माकपा ने आईजी के आदेश को बताया अव्यावहारिक और अमानवीय
IMG 20200409 WA0006

कोरोना संकट के मद्देनजर आर्थिक रूप से बदहाल लोगों के बीच किसी भी संस्था और व्यक्ति द्वारा राहत सामग्री वितरण पर रोक लगाने के आईजी  दीपांशु काबरा के आदेश की आलोचना करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इसे अव्यावहारिक और अमानवीय बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है।

आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिव मंडल ने कहा है कि प्रदेश के लोग कोरोना संक्रमण से कम, अनियोजित लॉक डाऊन के कारण ज्यादा परेशान है। प्रदेश के 90% परिवारों की मासिक आय 10000 रुपए से कम है और आजीविका खत्म होने के कारण भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। ऐसे में यह आदेश आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भूखे मरने के लिए मजबूर कर देगा।

केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे का हवाला देते हुए *माकपा राज्य सचिव संजय पराते* ने कहा है कि पूरे देश में जो राहत शिविर चल रहे हैं, उसका केवल 1.58% ही प्रदेश में है और उनमें भी केवल 1.31% लोगों को ही शरण मिला हुआ है। इसी तरह प्रदेश में जो सरकारी भोजन शिविर चल रहे हैं, उसमें केवल 80923 लोगों को ही भोजन वितरित किया जाता है, जो पूरे देश में सरकारी भोजन से लाभान्विततों का मात्र 1.49% ही है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कामों की पोल खुल जाती है। इस सरकारी राहत की तुलना में एनजीओ व अन्य संस्थाएं सेवाभावी व्यक्तियों के साथ मिलकर बेहतर राहत कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वैसे भी सरकार ने दो माह के मुफ्त राशन देने के अलावा कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए कोई राहत पैकेज नहीं दिया है। इसके कारण लोग अपनी दैनिक जरूरतों — दूध, सब्जी, तेल व फल — आदि के लिए अन्य लोगों व संस्थाओं द्वारा वितरित किए जा रहे राहत सामग्रियों ही निर्भर है और ऐसे लोगों की संख्या लाखों में हैं, लेकिन सरकारी सहायता की पहुंच इसके एक छोटे हिस्से तक ही है।

IMG 20200409 WA0005

माकपा नेता ने कहा कि पुलिस का काम राहत कार्यों को रोकना नहीं है, बल्कि इस कार्य को सुनिश्चित करते हुए संक्रमण रोकने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराना और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। यदि संक्रमण रोकने के नाम पर राहत कार्यों पर रोक लगाई जाती है, तो यह अमानवीय और जनविरोधी कदम होगा।

पुलिस के जरिए राहत सामग्री वितरण के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए पराते ने कहा कि जनसेवी संस्थाओं में काम करने वाले लोग ही अच्छी तरह जानते हैं कि इन राहत सामग्रियों की सबसे ज्यादा और वास्तविक जरूरत किन लोगों को है। आम जनता पुलिस के पास राहत सामग्री मांगने के लिए नहीं आएगी और इस प्रकार दी गई राहत सामग्री के अफरा-तफरी की संभावना ही बढ़ेगी।

माकपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी ऐसे अव्यवहारिक आदेश पर रोक लगाने की अपील की है।

संबंधित खबरें (Similar News)