Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

“राम वन गमन पथ” व विधायक के पुतला दहन को लेकर आदिवासी समाज में विवाद, अब समर्थक आए सामने

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
“राम वन गमन पथ” व विधायक के पुतला दहन को लेकर आदिवासी समाज में विवाद, अब समर्थक आए सामने

विश्व आदिवासी दिवस के दिन नरहरपुर में विधायक का पुतला दहन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने की गई मांग

IMG 20200810 WA0027

कांकेर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नरहरपुर में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी व कांकेर के विधायक शिशुपाल सोरी का पुतला दहन करने को लेकर आदिवासी समाज दो भागों में बांटा नजर आ रहा है । आज आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पुतला दहन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।
ज्ञात हो कि अगस्त को नरहरपुर में आदिवासी समाज के कुछ युवकों ने कांग्रेस सरकार पर आदिवासी संस्कृति को विद्रूप करने का आरोप लगाते हुए विधायक शिशुपाल सोरी और राजेश तिवारी का पुतला दहन किया था । हालांकि इसके पहले भी कांकेर और बस्तर के कई हिस्सों में “राम वन गमन पथ” की घोषणा के बाद से ही छत्तीसगढ़ सरकार और इसमें शामिल आदिवासी जनप्रतिनिधियों का विरोध जारी है ।

IMG 20200810 WA0015 1
इसी पुतले का किया गया था दहन

किंतु आज गोंडवाना समाज समन्वय समिति विकासखंड नरहरपुर के लेटर पैड पर कांकेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम आज की गई शिकायत में विवाद को नया रूप दे दिया है । उक्त शिकायत में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा गोंड़ समाज के बहुत ही सम्मानीय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल शोरी जी, संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर का गोंड़ समाज के सतरंगी ध्वज लहराते हुए पुतला दहन जैसे शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका गोंड़ समाज समन्वय समिति तह. नरहरपुर घोर निन्दा करता है ।

IMG 20200810 WA0026

शिकायत कर्ताओं ने कहा है कि शिशुपाल शोरी जी न केवल प्रगतिशील एवं सकारात्मक सोच के समाज सेवक है बल्कि वह राष्ट्रीय स्तर पर गोंड़ समाज को संगठित करने का अनुकरणीय कार्य भी कर रहे है। गोंड़ समाज नरहरपुर इस घटना से आहत है। हम समस्त गोंड़ समाज के पदाधिकारी एवं समाज के जिम्मेदार लोग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि विश्व आदिवासी दिवस जैसे अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं आदिवासी एकता के प्रतीक त्यौहार पर गोंड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन जैसे निंदनीय कार्य के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे, अन्यथा कानूनी कार्यवाही नहीं किये जाने पर आदिवासी समाज उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौपने वालों में समिति अध्यक्ष छबेसिंह नेताम, सुखलाल शोरी, नरहरपुर ब्लाक उपाध्यक्ष रोहिदास शोरी, शंकर शोरी आदि उपस्थित थे ।

संबंधित खबरें (Similar News)