Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

राज्यपाल अनसुईया उइके के सुपेबेड़ा के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए हैरान

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
राज्यपाल अनसुईया उइके के सुपेबेड़ा के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए हैरान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राज्यपाल के बयान से हतप्रभ हूँ । सुपेबेड़ा को लेकर मैं और मेरे मंत्री भी चिंतित हैं । राज्यपाल वहां जाएं, उनका स्वागत है ।

IMG 20191019 132023

राज्यपाल ने कल सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा था कि बेहद दुखी हैं । उन्होंने कहा कि मुझे प्लेन मिले न मिले, मैं 22 अक्टूबर को सड़क मार्ग से ही सुपेबेड़ा जाउंगी । इस पर मीडिया के सवाल पर आज मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल जाती हैं तो अच्छी बात है । हम भी जानना चाहते हैं कि सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी की असली वजह क्या है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर को सत्र के दौरान ही एक मौत की सूचना आई थी । इस पर स्वास्थ्य मंत्री सुपेबेड़ा गए भी थे। मैं भी सुपेबेड़ा को लेकर चिंतित हूं और चाहता हूं कि बीमारी के कारणों का पता चले । उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के दौरे से हो सकता है कि भारत सरकार भी इसमें पहल करें ।

एम्स के डॉक्टर्स की टीम पहुंची सुपेबेड़ा :

इस बीच एम्स के डॉक्टरों की टीम सुपेबड़ा पहुंच चुकी है पर अभी तक कोई भी मरीज़ जाँच के लिए नहीम पहुंचा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुपेबेडा के हालातों से चिंतित हैं । हम चाहते हैं कि कारणों का पता चले । राज्यपाल से उम्मीद है कि वे इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाए और केंद्र इस पर गम्भीरता से संज्ञान लें ।

साभारः vpost.in

संबंधित खबरें (Similar News)