Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

योगी की प्रेमिका होने का दावा करने वाला वीडियो शेयर करने पर यूपी पुलिस ने पत्रकार प्रशांत को किया गिफ्तार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
योगी की प्रेमिका होने का दावा करने वाला वीडियो शेयर करने पर यूपी पुलिस ने पत्रकार प्रशांत को किया गिफ्तार
IMG 20190608 WA0012

दिल्ली । पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक महिला का वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो खुद को योगी की प्रेमिका होने को दावा कर रही थीं। महिला ने ये भी दावा किया था कि योगी उससे वीडियो कॉल पर बात करते हैं। महिला ने ये बातें खुद प्रेस के सामने आकर कहीं थी, जिसे तमाम न्यूज चैनलों ने दिखाया और अखबारों ने छापा। प्रशांत के ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया।

हालांकि ये वीडियो किसी को नागवार गुजरा और उसने लखनऊ के हज़रतगंज थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अलीगढ़ में बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट पर तीन दिन तक कुछ न करने वाली यूपी पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी एक टीम को दिल्ली रवाना कर दिया और उसे आज हिरासत में ले लिया। उसकी पत्नी ने बताया कि प्रशांत को लखनऊ ले लेकर जाया जा रहा है और शायद ये गिरफ्तारी बिना स्थनीय पुलिस को बताए हुए हुई है।
प्रशांत पहले भी अपने विचारों को लेकर मुखर रहा है। शायद इसीलिए उसे यूं निशाना बनाया जा रहा है।
अगर आप लखनऊ में हैं तो प्लीज उसकी मदद को आगे आइए।

ये रहा प्रशांत का ट्वीट


मजेदार बात ये है कि प्रशांत के खिलाफ एफआईआर को खुद हज़रतगंज थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने दर्ज कराया है, जिस पर एसएसपी ने रातोंरात कार्रवाई का आदेश दिया।

IMG 20190608 WA0010

विक्रांत सिंह के फेसबुक वाल से

संबंधित खबरें (Similar News)