Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

यही इंसानियत है, यही असली न्याय।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
यही इंसानियत है, यही असली न्याय।
2decd825 87fe 4006 8119 922fb2962899

तस्वीर में दिख रही 91 वर्षीय हेलन जब अस्पताल के गाउन और हाथों में हथकड़ी पहनकर अदालत पहुंचीं, तो पूरा कोर्टरूम सन्न रह गया। कांपते कदमों और झुकी कमर वाली यह बुजुर्ग महिला किसी अपराधी से ज़्यादा बेबस इंसान लग रही थीं।

आरोप था—दवाइयों की चोरी।

हेलन ने 65 साल अपने 88 वर्षीय पति जॉर्ज के साथ बिताए थे। जॉर्ज की जान रोज़ की दिल की दवाइयों पर टिकी थी। लेकिन बीमा रद्द होने के बाद 50 डॉलर की दवा 940 डॉलर की हो गई। तीन दिन तक पति को तड़पते देखने के बाद हेलन मजबूर होकर फार्मेसी गईं और कांपते हाथों से दवाइयाँ बैग में रख लीं। दरवाज़े तक पहुंचने से पहले ही अलार्म बज गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में हेलन की टूटी हुई आवाज़ गूंजी—
“मैं चोरी नहीं करना चाहती थी… मैं बस अपने पति को बचाना चाहती थी।”

यह सुनते ही जज मार्कस खड़े हो गए और बोले,
“इनकी हथकड़ी तुरंत खोलो!”

उन्होंने कहा,
“यह महिला अपराधी नहीं, हमारी व्यवस्था की शिकार है।”

जज ने हेलन को बरी कर दिया और तुरंत आदेश दिया कि जॉर्ज को उसी दिन पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बाद में जब उनसे फैसले की वजह पूछी गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा—

“कभी-कभी न्याय का मतलब यह समझना होता है कि कब व्यवस्था खुद अन्याय बन जाती है। यह महिला चोर नहीं… एक पत्नी है, जिसने प्यार को चुना।”

यही इंसानियत है, यही असली न्याय।

संबंधित खबरें (Similar News)