Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मेरी अंतिम साँस तक नही भूल पाएगी जोगी जी की यादें : लखमा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मेरी अंतिम साँस तक नही भूल पाएगी जोगी जी की यादें : लखमा
PicsArt 05 29 08.35.56


छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजित प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि ये मेरी पारिवारिक व राजनैतिक छति है जो इस जीवन मे पूरी नही हो सकती।
श्री लखमा ने स्वर्गीय श्री जोगी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी व आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वाय शेखर रेड्डी से करते हुए कहा कि गरीबों की चिंता करने में इनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी। श्री लखमा ने कहा कि श्री जोगी जी के प्रथम मुख्यमंत्रीतत्व काल मे उनके संपर्क में आया तब मेरा राजनीतिक जीवन की सीढ़िया चढ़ने की ओर अग्रसर हो रहा था पर श्री जोगी जी ने मुझ पर भरोसा जता कर मुझे छोटे भाई की तरह आगे ले गए। श्री लखमा ने कहा कि उन्होंने जब भी जोगी जी से सुकमा के विकास के लिए जो भी मांगा उन्होंने इंकार नही किया और शबरी पर पुल, सुकमा ग्राम पंचायत में फिल्टर प्लांट जैसे करोड़ो की सौगात आज भी विकास के सौपनो की याद दिलाती है। श्री लखमा ने कहा कि नागारास के एक गरीब आदिवासी को यहाँ तक पहुंचाने में श्री जोगी जी की अहम भूमिका थी। श्री लखमा ने कहा कि मेरी अंतिम साँस रहते तक अजित जोगी को नही भूल पाएगी।
इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हु की उनकी आत्मा को शांति प्रदाय करे।

संबंधित खबरें (Similar News)