Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगे मांग,जनता की भलाई के लिए प्रदेश में अभी लागू नहीं किया जाए नया मोटरयान अधिनियम- विकास तिवारी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगे मांग,जनता की भलाई के लिए प्रदेश में अभी लागू नहीं किया जाए नया मोटरयान अधिनियम- विकास तिवारी
IMG 20190901 WA0003

 
 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब तानाशाही रुख अख्तियार कर रही है नए मोटरयान अधिनियम को लेकर लोगो मे भारी नाराजगी देखी जा रही है। प्रवक्ता विकास तिवारी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ये जनता के उपर बेजा भार डाला जा रहा है। प्रवक्ता विकास तिवारी ने अपने बयान में कहा कि मोटरयान नियमों का पालन करना जनता का कर्तव्य है लेकिन इस तरह से जुर्माना की राशि बढाने से जनता पर भार आएगा वैसे भी प्रदेश की जनता मोदी राज में महंगाई और मंदी की मार झेल रही है। प्रवक्ता तिवारी ने आगे कहा कि वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर मांग करेंगे कि फिलहाल इस व्यवस्था को प्रदेश में लागू नहीं किया जाए ताकि प्रदेश की जनता पर बेजा भार ना आए। प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि पहले ही जनता केंद्र के कई गलत फैसलों के कारण आर्थिक परेशानी झेल रही है। नोटबंदी का दंश अब तक व्यापारी को ठीक नहीं कर पाया है। युवाओं में रोजगार नहीं है, देश में आर्थिक ढांचा लगातार खराब होता जा रहा है ऐसे में इस तरह का भार जनता पर डालना परेशानी देने वाला निर्णय है ।

संबंधित खबरें (Similar News)