Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी का पुतला फूंका आदिवासी समाज कोंटा ने

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी का पुतला फूंका आदिवासी समाज कोंटा ने

आरोपी के कथित संरक्षक भाजपा नेता पी विजय नायडू पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की

YouTube video player
आदिवासी समाज के आंदोलन को कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

कोंटा (भूमकाल समाचार) । 5 साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी संदीप नायडू और उसके कथित संरक्षक पी विजय के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज आदिवासी समाज ने कोंटा में उग्र प्रदर्शन किया ।

IMG 20200710 WA0010 1

ज्ञात हो कि 7 जुलाई को घटी इस घटना की रिपोर्ट कोटा पुलिस ने घटना के 2 दिन बाद आदिवासी समाज के दबाव में 9 जुलाई को दर्ज किया था । आदिवासी समाज का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने व साक्ष्य नष्ट होने में मदद कर रही थी, इसके पीछे पुलिस पर दबाव सलवा जुडूम के नेता रहे व अग्नि तथा समाज एकता मंच जैसी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे भाजपा नेता पी विजय का बना हुआ है । ज्ञात हो कि पी विजय पूर्व आईजी बस्तर कल्लूरी का खास बंदा हुआ करता था, तब इनकी पहुंच तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के बंगले तक थी । पिछली सरकार के समय से इन्हें सुरक्षा गार्ड मिला हुआ है ।

IMG 20200710 WA0009

आदिवासी समाज के नेताओं व लोगों ने के प्रकरण में पुलिस की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ तथा कथित रूप से आरोपी के संरक्षक पी विजय पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और आरोपी का पुतला फूंका आदिवासी समाज के नेताओं द्वारा प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को लिखे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि तुम बच्ची के साथ अनाचार करने के दोषी आरोपी को पी विजय नायडू द्वारा संरक्षण दिया जाता है । पत्र में आरोप है कि 2006 से पी विजय द्वारा क्षेत्र के आदिवासियों को डरा धमका कर शोषण किया जाते रहा है । यह भी आरोप है कि पी विजय खुद को मिले सुरक्षा गार्डों का दुरुपयोग करते हुए जुआ सट्टा जैसे धंधों में भी लिप्त है और इनके खिलाफ स्थानीय थाने में 11 से ज्यादा अपराध दर्ज है । आदिवासी समाज ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि पी विजय नायडू के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाए ।

संबंधित खबरें (Similar News)